Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
Mahakedar Yoga: 20 साल के बाद बन रहा है ये दुर्लभ योग, इन तीन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की आमद
ग्रहों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का असर प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन पर पड़ता है। इसके प्रभाव से कुछ अच्छा हो सकता है या फिर कई दफा नुकसान भी उठाना पड़ता है।
ग्रहों के गोचर से कई बार कुछ दुर्लभ योग का निर्माण भी हो जाता है। इन्हीं में से एक है महा केदार योग। वैदिक ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ बताया गया है।
महा केदार योग तब बनता है जब एक राशि के सात ग्रह एक ख़ास समरूपता में चार घरों में स्थित होते हैं। यह बहुत ही शुभ और लाभकारी योग में से एक है और इसका निर्माण तकरीबन 20 वर्षों के बाद होने जा रहा है। जानते हैं कौन सी वो तीन सौभाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें महाकेदार योग से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मेष राशि:
महाकेदार राजयोग के निर्माण से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है मगर आप उससे उबरने में सफल रहेंगे। इस अवधि में बन रहा बुधादित्य योग योग आपको लाभ पहुंचा सकता है। आप अपनी वाणी के दम पर लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। शुक्र देव और मंगल की मदद से बन रहे केंद्र त्रिकोण योग की मदद से आप वाहन या कोई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि:
महा केदार राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस राशि की कुंडली में बन रहा केंद्र-त्रिकोण योग, बुध-आदित्य राजयोग और गज केसरी योग की स्थिति आपको अनुकूल प्रभाव देगी। इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें ऊंचा ओहदा मिल सकता है। घर और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि:
महा केदार योग का शुभ प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके आराम और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के व्यापारी अच्छा लाभ कमाएंगे। धन की आवक होने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधर आएगा। इस दौरान समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











