Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Mahashivratri 2024: इन 4 राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगी इस साल की महाशिवरात्रि, बस करना होगा 1 काम
Mahashivratri 2024 Lucky Zodiac Signs: प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को है। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव के दर पर लाखों की संख्या में भक्तजन की भीड़ उमड़ती है। वैसे तो भगवान शिव को सभी भक्त प्रिय हैं। लेकिन कुछ राशि के जातक ऐसे हैं जिन पर भोलेनाथ की कृपा विशेष रूप से होती है। कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां आइये जानें:

भगवान भोलेनाथ की प्रिय राशि (Lord Shiva's Favourite Zodiac Signs on Mahashivratri 2024)
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि 2024 बहुत ही खास माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को इस दिन ब्रम्हा मुहूर्त में स्नान करके भगवान शिव का विधि विधान से पूजन करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति कर सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी व्यक्ति को पसंद कर रहे हों तो अपनी मन की बात शेयर करने का अच्छा अवसर होगा क्योंकि आप इस शुभ मुहूर्त पर रिजेक्ट नहीं होंगे। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मेष राशि के जातकों के घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
उपाय - महाशिवरात्रि के पावन पर्व में सच्ची श्रद्धा तथा शुद्ध मन के साथ शिवाष्टक का पाठ करें। यह बेहद ही शुभ होगा।
2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही खास होने वाली है। इस समय खुशियां कई गुना बढ़ जाएंगी तथा पारिवारिक माहौल में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। जिन जातकों की उम्र विवाह योग्य हैं उन्हें अच्छे रिश्ते जरूर मिलेंगे।
उपाय - महाशिवरात्रि के दिन भगवान देवों के देव महादेव को सफेद आक के फूल अर्पित करने से बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
3. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अपने रिश्ते के बारे घर में चर्चा करने से सफ़लता प्राप्त होगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल में मिठास होगी।
उपाय - तुला राशि वाले शिवलिंग पर 7 सुगंधित सफेद पुष्प अर्पित करें। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।
4. कुम्भ राशि -
जिनकी राशि कुंभ है उनके लिए महाशिवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा बनी रहेगी। इस समय रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। लंबे समय से कर रहे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी में सफल होंगे। भक्ति आराधना में मन लगेगा। कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय - कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर भस्म का त्रिकुंड लगाएं। साथ ही भगवान महादेव को अपराजिता फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख शांति समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications