Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Mahashivratri 2025 : भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें उपाय
Mahashivratri 2025 Upay According to Zodiac Signs :महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत शुभ होता है। साल 2025 में यह व्रत 26 फरवरी, बुधवार को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति अपनी राशि अनुसार विशेष उपाय करे, तो उसे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इससे पारिवारिक समस्याएं दूर होती हैं, करियर में सफलता मिलती है और व्यापार में मुनाफा बढ़ता है।
इस दिन जल, बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। सही उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

मेष राशि
मेष राशि के जातक रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं और पूजा के दौरान शिवलिंग पर लाल कनेर के फूल अर्पित करें। इसके अलावा, शिवाष्टक का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा, जिससे मानसिक शांति और समृद्धि प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और सफेद आंकड़े के सात पुष्प चढ़ाएं। इसके बाद, शिव स्तोत्र का पाठ करें, जिससे जीवन में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
इस राशि के जातक शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और शिव सहस्त्रनामावली का पाठ करें। इससे जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए और शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे करियर और स्वास्थ्य में लाभ होगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए और शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातक पूजा के दौरान सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं और शिवलिंग पर सात लाल कनेर के फूल चढ़ाएं। इसके साथ 'ऊं नागेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प अर्पित करें और महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। इससे शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातक शिवलिंग की विधिवत पूजा करें और 'ऊं अर्धनारीश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे आध्यात्मिक बल और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
कुंभ राशि
इस राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके अलावा, महामृत्युंजय कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातक भगवान शिव का ध्यान करें और 'ऊं अनंतधर्माय नम:' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में स्थिरता और शांति बनी रहेगी।
महाशिवरात्रि के इन उपायों से सभी राशियों के जातकों को जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। बोल्ड स्काई इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
