Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। भारत के कई हिस्सों में मकर संक्रांति त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस त्यौहार को अलग-अलग नाम से भी पुकारा जाता है। उत्तर भारत में इस त्यौहार को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। वहीं, इसे असम में बिहू और दक्षिण भारत में इसे पोंगल के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 14 जनवरी, बुधवार को मकर संक्रांति है। मकर संक्रांति के दिन गंगा समेत अन्य पावन नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप-तप और स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी बनाई, खाई और दान की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, इस दिन अगर राशि के अनुसार दान करना विशेष लाभकारी होता है। तो आइए, जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए -

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में, इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गुड़, मूंगफली और तिल का दान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति लाल वस्त्र का दान करना भी शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सफेद चावल, सफेद तिल, सफेद कपड़ा और दही का दान करना चाहिए। इससे आपको आपके धन में वृद्धि होगी और करियर में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध होते हैं। इस राशि वालों के लिए मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल, चावल और कंबल दान करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं और उनका प्रिय रंग सफेद हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर चावल, मिश्री और तिल का दान करना चाहिए। साथ ही, दूध या घी का दान भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन तिल, लाल कपड़ा, तांबा, सोना और गेहूं का दान दान करना चाहिए। सिंह राशि के लोग किसी गरीब को कंबल दान करें, इससे बहुत लाभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली कंबल और हरे रंग के कपड़े दान करने चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े, शहद, चीनी और कंबल दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को दान में जरूरतमंद लोगों को लोग गुड़, तिल और लाल कपड़ा दान करना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर पीला कपड़ा, पीली दाल, हल्दी और केसर दान करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि होते हैं और उन्हें काले नीले रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर तेल, काले कपड़े, काले तिल या काले रंग के जूते दान करने चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि राशि के स्वामी भी शनि होते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को काली वस्तुएं और गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर रेशमी कपड़ा, तिल, चने की दाल और चावल का दान करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
