Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Makar Sankranti 2026: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आप रहें सावधान?
Makar Sankranti 2026 Impact On 12 Zodiac Sign: हर साल सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है और आज मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव केवल व्यक्ति के निजी जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया, मौसम और प्रकृति पर भी देखने को मिलेगा।
सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, धन और मान-सम्मान में उन्नति के योग बनेंगे, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं सूर्य के मकर गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क...
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आ रहा है। घर और कार्यस्थल दोनों जगह सम्मान मिलेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। वाहन संबंधी परेशानी और खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संयम और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। नए कार्य की शुरुआत से फिलहाल बचें। धन से जुड़े मामलों में संतुलन बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए। नया निवेश करने से परहेज करें। पारिवारिक तनाव संभव है, लेकिन कार्यक्षेत्र में तालमेल बेहतर रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
