Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Makar Varshik Rashifal 2024: नई उम्मीदों से भरा रहेगा मकर राशि वालों के लिए ये साल
मकर राशि वालों के लिए साल 2024 कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। ऐसे में आप आसानी से हर परेशानी से निकल पाने में कामयाब रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने रिश्तों को संजोकर रखने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत के साथ सकारात्मक रहने की भी जरूरत है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन आप छोटी मोटी परेशानियों को भी अनदेखा करने से बचें। आइए आपको विस्तार से पूरी जानकारी देते हैं।

मकर करियर राशिफल 2024
साल 2024 करियर के मामले में आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। इस दौरान आप कड़ा परिश्रम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। ऐसे में इसका फायदा भी आपको होगा। इस वर्ष आपके करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कई बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। साल का अंत आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। इस वर्ष आपके लिए काम से जुड़ी विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो यह साल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
मकर व्यापार राशिफल 2024
इस राशि के व्यापारियों के लिए साल 2024 मिलाजुला रहेगा। इस अवधि में आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में भी आप सूझबूझ से काम लेंगे। ऐसे में आपका नुकसान कम होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान आप कुछ जोखिम भरे फैसले भी लेंगे जिससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। आपका कारोबार सही दिशा में आगे बढ़ेगा। साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। हो सकता है आपको मनचाहा परिणाम भी मिले। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
मकर पारिवारिक राशिफल 2024
पारिवारिक मोर्चे पर साल की शुरुआत बहुत ही बढ़िया रहेगी। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। इस दौरान आप परिवार को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। हालांकि अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। भाई या बहन को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपकी वाणी और व्यवहार पर भी पड़ेगा। ऐसे में अपनों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। हालांकि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं और झगड़े झंझट से बचें। साल के अंत में परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।
मकर वैवाहिक राशिफल 2024
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप एक दूसरे की जरूरतों और खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके प्रिय का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास समय व्यतीत करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।
मकर प्रेम राशिफल 2024
रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आप एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। ऐसे में आप आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आपके बीच प्रेम और विश्वास दोनों ही बढ़ेगा। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय लें। जुलाई और अगस्त का महीना आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। बेहतर होगा आप बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें और अपने रिश्ते को अहमियत दें। इस अवधि में आपके साथी का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने वाला है। सितंबर से लेकर दिसंबर तक का महीना आपके लिए बेहद खास रहेगा। इस अवधि में आपका प्यार परवान चढ़ेगा।
मकर वित्त राशिफल 2024
आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी मेहनत और सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिलेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फायदा भी होने का संकेत मिल रहा है। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। साल का मध्य आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की संभावना है। मई के बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप कोई नया प्रॉपर्टी, वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।
मकर शिक्षा राशिफल 2024
यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। साल के शुरुआती 2 महीने और अंतिम 3 महीने आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। वहीं दूसरी ओर जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है और व्यर्थ की चीजों पर आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
मकर स्वास्थ्य राशिफल 2024
अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है। इस दौरान आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप व्यर्थ की चिताओं से भी बचें नहीं तो मानसिक परेशानियां आप पर हावी हो सकती है। इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। अगस्त और सितंबर के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और अपने मन की बात अपनों से खुलकर साझा करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











