Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सूर्य ग्रहण के दौरान मंगल-बुध की स्थिति से बनने जा रहा है 'परिवर्तन योग', इन 5 राशियों को मिलेंगे दुष्परिणाम
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल यानी 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस दिन ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में उपस्थित रहेंगे, जहां उनके साथ राहु और बुध भी होंगे। वहीं मंगल ग्रह बुध की राशि मिथुन में विचरण करेंगे।
गौरतलब है कि मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी हैं और बुध देव मिथुन राशि के स्वामी माने जाते हैं। एक दूसरे के स्वामित्व वाली राशि में मंगल और बुध के गोचर से 'परिवर्तन योग' का निर्माण हो रहा है। इस परिवर्तन योग के निर्माण से 5 राशियों को सूर्य ग्रहण के बाद नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए परिवर्तन योग अच्छा नहीं रहेगा। इसके प्रभाव के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सेहत के लिहाज से आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी योजना के अनुसार काम नहीं हो सकेंगे जिससे आप तनाव महसूस करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को परिवर्तन योग के कारण अशुभ परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। करियर और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाने में दिक्कत हो सकती है। आपके मन मुताबिक़ काम न होने से आपके क्रोध में इजाफा हो सकता है। इस अवधि में आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस योग के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि
परिवर्तन योग के कारण कन्या राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। इस अवधि में आपको सेहत का खास ;ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से भी ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इस राशि के व्यापारियों को सोच-समझकर अपनी डील को आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके बनते हुए काम बीच में ही अटक सकते हैं। इस अवधि में धैर्य बनाये रखने में ही आपकी भलाई है।
तुला राशि
परिवर्तन योग का दुष्प्रभाव तुला राशि के जातकों को भी झेलना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इसकी वजह से आपका काफी धन खर्च होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव और टकराव पैदा होने की संभावना है। यदि सोच-विचार कर रिश्ते को नहीं संभाला गया तो दरार भी पैदा हो सकता है। करियर के लिहाज से भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दफ्तर में शत्रु पक्ष आपके पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद बन रहे परिवर्तन योग के कारण नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तनातनी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस अवधि में अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस राशि के व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि आंख बंदकर किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
