Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 जातकों को रहना होगा सावधान
Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन का असर सभी जातकों पर असर किसी न किसी रूप में पड़ता है।
मंगल ग्रह 18 अगस्त की शाम 4 बजकर 12 मिनट से सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में पहुंचे हुए हैं। यह अगले 3 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही मौजूद रहेंगे। मंगल राशि की स्थिति कुंडली में खराब रहने से व्यक्ति को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जानते हैं मंगल ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन 3 राशियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृषभ राशि:
मंगल ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में पैसों की कमी से जूझना पड़ सकता है। इस अवधि में अपनी सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आपको किसी भी तरह के विवाद से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि:
मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ ख़ास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको प्रतिकूल परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आपको बातचीत के समय अपने लहजे पर ध्यान रखने की जरूरत है वरना वाणी दोष के कारण बनती हुई बात बिगड़ जाएगी। नौकरीपेशा जातक केवल अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों का समय ठीक नहीं रहेगा। मंगल का गोचर आपके लिए अमंगल साबित हो सकता है। इसके प्रभाव के कारण आपका मिजाज गर्म रहेगा। बात बात पर आपका गुस्सा भड़क सकता है। आपके उत्तेजित व्यवहार से बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपको पैसों से जुड़े निर्णय बहुत सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
