Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Mangal Gochar 2023: जुलाई की पहली तारीख को हो रहा है मंगल गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर
ग्रहों की दुनिया में मंगल ग्रह विशेष स्थान रखता है। यह अत्यधिक प्रभावशाली ग्रहों में से एक है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है।
मंगल ग्रह 1 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर सकारात्मक अथवा नकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
मंगल ग्रह 17 अगस्त तक सिंह राशि में ही मौजूद रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 1 जुलाई को मंगल के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों पर क्या असर होगा।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

इस दौरान आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। यदि व्यवसायी अधिक लाभ कमाना चाहते हैं तो उन्हें नई स्ट्रेटेजी बनाने की जरूरत है। इस अवधि में आप बेफिजूल की चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिससे आप बचत नहीं कर पाएंगे। मगर धन का दूसरे स्रोत से आगमन होने की उम्मीद है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक रहेगी। आपके वैवाहिक रिश्ते में परेशानियां आएंगी।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आप अपनी माँ की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। इस दौरान संपत्ति संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। पेशेवर लोग इस दौरान अपनी नौकरी बदल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अधिक पैसा कमाने के तरीकों की तलाश कर सकते हैं लेकिन यह मुश्किल होगा। आपके और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है।
मिथुन: 21 मई - 20 जून

इस गोचर का आप पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और इससे सफलता भी मिलेगी। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और सही मौके आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। व्यवसायियों को नयी डील मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मजबूत रिश्ता बनाए रखने में सफल रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क राशि के लोगों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। आपको बहुत सारा धन प्राप्त हो सकता है। आपके करियर में स्थिरता आएगी। आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच थोड़ी तनातनी रह सकती है। वैसे करियर की बात करें तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। आप नए व्यावसायिक संपर्कों से मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त

मंगल का प्रवेश आपकी ही राशि में होने वाला है। आपको अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। आपको नई संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपकी किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और आर्थिक लाभ होगा। इस राशि के व्यवसायी सफल होंगे और लाभ कमाएंगे। आप पैसा बचाने में सक्षम हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या राशि के लिए यह गोचर मिला जुला परिणाम लेकर आएगा। आपको इस अवधि में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं इस राशि परिवर्तन से सुखद क्षण भी आएंगे। दफ्तर में आपको अपने वरिष्ठों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके और आपके सहकर्मियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। जो व्यवसायी गलत निर्णय लेंगे, उन्हें नुकसान उठाना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों की जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है। रिश्ते में सामंजस्य की कमी रहेगी।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सफलता पाने के लिए आपको नए स्किल्स सीखने पड़ सकते हैं। व्यापारियों को बढ़िया लाभ मिलेगा। आप ढेर सारा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे और इसलिए बचत भी संभव हो सकेगी। रिश्तों के मामले में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाए रखने में सफल रहेंगे। आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

करियर के लिहाज से आपको बहुत सारे अवसर मिल सकेंगे और सफलता पाने के लिए आपको सही अवसर चुनने की जरूरत है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रोत्साहन और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसायी नये क्षेत्रों में उद्यम कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रिश्तों की बात करें तो आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

इस गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। करियर के मामले में आपको पदोन्नति मिलेगी और यह आपके लिए अच्छा समय रहेगा, हालांकि नतीजे मिलने में कुछ देरी हो सकती है। यात्रा के योग हैं। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते उत्तम रहेंगे। आपस में अच्छी समझ भी बनेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको संपत्ति के रूप में भी ढेर सारा धन प्राप्त हो सकता है।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

इस अवधि में आपको काफी प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके मन में निराशावाद छाया रहेगा। करियर के मामले में आपको अपने काम के लिए पहचान नहीं मिलेगी। आपको बाधाएं देखने को मिलेंगी। व्यवसायियों को भी इस दौरान काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में असमर्थ रहेंगे।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कामकाज के मामले में आपको अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। विदेश यात्रा से आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा और आप ढेर सारा पैसा भी बचाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आप दोनों में आपसी सहयोग और समझ देखने को मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

इस मंगल गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे। पैसों के मामले में लाभ और हानि दोनों होंगे। यदि आप अपनी नौकरी पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपको पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मिलेगी। व्यवसायियों को अब विरोधियों से प्रतिस्पर्धा करने पर अधिक मुनाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपके रिश्ते की बात करें तो आपके और आपके जीवनसाथी के बीच सब ठीक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











