Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Mangal Gochar May 2023: मंगल के राशि परिवर्तन से इन जातकों का हो सकता है अमंगल, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
मंगल को एक क्रोधी ग्रह माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं है तो उसे जीवन में उतार चढ़ाव, कठिन समय और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मंगल की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति दृढ़ निश्चयी होता है और उसमें साहस का स्तर बढ़ता है।
मंगल एक ऐसा ग्रह है जो बहादुरी, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। हालांकि, यह ग्रह संघर्ष और युद्ध से भी जुड़ा हुआ है। मंगल वृश्चिक और मेष राशि का स्वामी ग्रह है।

मंगल का गोचर कर्क राशि में बुधवार, 10 मई 2023 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा। मंगल देव 1 जुलाई 2023 को प्रात: 1 बजकर 52 मिनट तक कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 10 मई को मंगल ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा और चुनौतियों से पार पाने के उपाय।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपको वाद-विवाद में पड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। आप इस समय का इस्तेमाल क्रिएटिव काम में लगाएं। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। घर में अशांति का माहौल हो सकता है। पेशेवर लोगों को अपने करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी आय का स्रोत बना रहेगा।
उपाय: आप बिना जोड़ वाला चांदी का कड़ा पहन सकते हैं।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
यह गोचर आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाई-बहनों का ख़याल रखने की ज़रूरत है क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। समाज कल्याण से जुड़े लोगों को समाज में अधिक मान सम्मान प्राप्त होगा। इस दौरान आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपायः आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को चार केले चढ़ाएं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
अपने बोलने के लहजे को लेकर सावधान रहें। अपने कार्यस्थल पर इस बात का विशेष ख्याल रखें अन्यथा नकारात्मक माहौल पैदा हो सकता है। आपका स्वभाव गुरुर से भरा रह सकता है इसलिए आपको इस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपने परिवार के सदस्यों के प्रति कठोर व्यवहार करने से बचें। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को चुनौतियों से पार पाना होगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।
उपायः आप मंगलवार के दिन लाल चंदन का दान कर सकते हैं।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे रक्तचाप, रक्त की अशुद्धता या एनीमिया से जूझना पड़ सकता है। साथ ही आपको बुखार भी हो सकता है। गुस्से की वजह से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आप महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी और प्रमोशन भी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह गोचर शुभ रहेगा।
उपाय: आप गाय को गुड़ और काले तिल के लड्डू खिला सकते हैं।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें कई अवसर भी मिलेंगे। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यह अवधि विवाह के लिए अनुकूल नहीं रहेगी और आपके संबंधों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ख़र्चों में वृद्धि होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डालेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। यदि कोई कोर्ट केस है तो फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
उपायः आप मंगलवार के दिन छोटे लड़कों को गुड़ और चना खिला सकते हैं।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दौरान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों के मामले में आपको फायदा होता नजर आ रहा है। व्यवसायियों को अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने दोस्तों के साथ जुड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। कार्यस्थल पर आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और दिए गए कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपका प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, हालांकि, आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है।
उपाय: आप किसी मंदिर में जाकर भगवान हनुमान को चोला चढ़ा सकते हैं।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
दफ़्तर में आप अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। यदि कोई विरोधी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है, तो उस पर अपना समय खर्च करने से बचें। आपको नई जिम्मेदारियों के लिए चुना जा सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो आपके रिश्ते में दिक्कतें आएंगी और कपल्स के बीच कहासुनी हो सकती है। आपकी शिक्षा की बात करें तो छात्र पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद पर ध्यान देंगे। साथ ही खेलों में भी करियर बना सकते हैं।
उपायः आप मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
यात्रा का योग है और यह लंबी और थकानभरी हो सकती है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विवाद होगा। हालांकि थोड़े से प्रयास से आप उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रख सकते हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है और आपका तबादला भी हो सकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। जो छात्र उच्च अध्ययन से जुड़े हैं, वे पढ़ाई पर ठीक से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए मध्यम रहेगा।
उपायः आप मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
यात्रा करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आपके दाम्पत्य जीवन में संघर्ष की स्थिति रहेगी। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही कुछ आर्थिक परेशानी भी रहेगी। हालांकि अचानक आपको बहुत धन लाभ होगा। साथ ही आपको कोई पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। अपने विचारों को दूसरों के साथ साझा करते समय सावधान रहें, और सुनिश्चित करें कि आप उनसे बात करते समय विनम्र हों।
उपाय: आप मंगल बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आपके वैवाहिक जीवन में संघर्ष की स्थिति रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच तनाव रह सकता है। आपको चीजों को शांति से संभालने और अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें अपना व्यवसायिक साझेदार चुनने में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और इसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
उपायः आप मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि मायके पक्ष में मामूली कहासुनी हो सकती है। व्यवसायी बुरी संगति से सावधान रहें। यात्रा के योग हैं और यह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके विरोधी आपके जीवन में रुकावटें पैदा करने में सफल रहेंगे, आप सतर्क रहें।
उपायः मंगलवार के दिन पार्क या बगीचे में अनार का पौधा लगाएं।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
रोमांटिक लाइफ में टकराव की स्थिति रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समस्याएं पैदा होंगी। आपको इसे बहुत जल्द सावधानी से संभालने की जरूरत है। संतान की भी आपको चिंता रहेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है। व्यवसायियों को अपने उद्यम पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: आप मंगलवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गेहूं अर्पित कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications