Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Mangal Shukra Yuti 2023: मंगल और शुक्र का मिलन जल्द, इन सौभाग्यशाली राशियों का इंतजार होगा खत्म
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व बताया गया है। उनके स्थान में होने वाला जरा सा परिवर्तन भी 12 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ले आता है। इसका प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी रूप में हो सकता है।
जल्द ही बहुत महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर और युति की तारीख नजदीक है। मंगल ग्रह इस समय कर्क राशि में मौजूद हैं और 1 जुलाई तक वो यहीं स्थित रहेंगे। वहीं 30 मई को शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
इस प्रक्रार कर्क राशि में मंगल और शुक्र की युति का निर्माण होगा। इसका प्रभाव तकरीबन सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 30 मई को मंगल और शुक्र की युति से किन राशियों को सबसे अधिक फायदा होगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों पर मंगल और शुक्र की युति का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकू माहौल मिलेगा। आपके प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा।
मिथुन राशि:
कर्क राशि में बन रहे शुक्र-मंगल के युति से मिथुन राशि के जातकों को फायदा होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। बिजनेस करने वाले जातकों को भी कोई बड़ी डील मिल सकती है। नए काम की शुरुआत करने के लिहाज से ये समय अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि:
आपकी ही राशि में दो महत्वपूर्ण ग्रह मंगल और शुक्र का मिलन हो रहा है। आपके लिए यह युति हितकारी रहेगी। आपके कामकाज के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा। दफ्तर में अनुकूल माहौल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र और मंगल की युति बहुत ही शुभ रहने वाली है। पैसों के लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। धन की आवक बढ़ेगी। व्यापारियों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के जीवन में किसी ख़ास की आमद हो सकती है। आपको आपका जीवनसाथी मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications