Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को करें ये 5 उपाय, शत्रुओं का होगा नाश, बढ़ेगा मान-सम्मान
Mangalwar Ke Upay: कहते हैं कि कलयुग में अगर कोई देवता साक्षात जागृत है, तो वह हैं 'अंजनीपुत्र हनुमान'। मंगल ग्रह के स्वामी और संकटों के नाशक बजरंगबली की भक्ति के लिए मंगलवार का दिन सबसे बड़ा माना जाता है। वो कहते हैं न कि "कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होय तात तुम्ह पाहीं।" इसका अर्थ है संसार में ऐसा कोई भी कठिन काम नहीं है जो हनुमान जी आपके लिए न कर सकें। क्या आपके जीवन में भी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहे? क्या आपके सपने मेहनत के बावजूद अधूरे रह जाते हैं या कोई न कोई अनजाना संकट आपके काम में अड़ंगा डाल देता है? अगर ऐसा है तो आज का आर्टिकल आपके लिए ही है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन किए गए कुछ विशेष कार्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करने के 'शॉर्टकट' हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं हनुमान जी के वे 5 चमत्कारी महाउपाय, जिन्हें पूरी श्रद्धा के साथ करते ही आपकी बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। चाहे कर्ज का बोझ हो, नौकरी की बाधा या घर का कलेश बजरंगबली का आशीर्वाद हर मुश्किल को आसान कर देगा। आइए जानते हैं, कैसे एक छोटा सा उपाय आपके बड़े से बड़े सपने को हकीकत में बदल सकता है।

1. कर्ज मुक्ति और धन लाभ के लिए
यदि आप लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हैं या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को यह उपाय जरूर करें। आपको करना ये है कि मंगलवार को स्नान के बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ नारंगी सिंदूर अर्पित करें। बता दें कि सिंदूर हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। इसे चढ़ाने से मंगल दोष शांत होता है और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।
2. असंभव कार्यों को सफल बनाने के लिए
अगर आपका कोई काम बार-बार अटक रहा है या कोई सपना अधूरा रह गया है, तो पीपल के पत्तों का यह टोटका रामबाण माना जाता है। इसके लिए आप पीपल के 11 पत्ते लें, उन्हें साफ पानी से धो लें। अब उन पत्तों पर चंदन या कुमकुम से 'श्री राम' लिखें और इनकी माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि पत्ते कहीं से भी फटे हुए न हों।
3. सुख-समृद्धि के लिए
बजरंगबली को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका है उनका मनपसंद भोग लगाना। आप मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इसके साथ ही तुलसी का एक पत्ता जरूर रखें, मान्यता है कि बिना तुलसी के हनुमान जी भोग स्वीकार नहीं करते) ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में खुशहाली आती है।
4. शत्रुओं और बाधाओं के नाश के लिए
अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं या अज्ञात भय आपको सताता है, तो यह उपाय करें कि मंगलवार की शाम को मंदिर में या घर के एकांत कोने में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप पाठ के बाद इस मंत्र का जाप करें: "ॐ हनुमते नमः"
5. विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है जो पूरी नहीं हो रही है, तो यह 'जटा वाला नारियल' उपाय बहुत प्रसिद्ध है। इसके लिए एक जटा वाला नारियल लें और उसे अपने सिर से सात बार वार लें। अब इस नारियल पर सिंदूर से 'स्वस्तिक' बनाएं और हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। यह उपाय आपके जीवन की सभी बाधाओं को सोख लेता है और सफलता के द्वार खोलता है।

मंगलवार को इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मंगलवार के दिन सात्विक भोजन (बिना प्याज-लहसुन) का सेवन करें।
इस दिन किसी को भी उधार पैसा न दें और न ही लें, वरना पैसा वापस मिलने में कठिनाई होती है।
संभव हो तो मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
