Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 7 काम, रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबलि
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से बजरंगबली की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं ताकि जीवन से दुख-दरिद्रता दूर हो और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो। मान्यता है कि मंगलवार को अगर सही नियम और सावधानियों के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो हनुमान जी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन अगर भूलवश कुछ गलतियां हो जाएं तो बजरंगबली रुष्ट हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शास्त्रों में मंगलवार के दिन कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना हर हनुमान भक्त के लिए आवश्यक है। अगर आप भी बजरंगबली की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार को इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मंगलवार को किन 7 कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए और कौन-से उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
1. बाल और दाढ़ी कटवाना
मंगलवार को बाल, दाढ़ी या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी नाराज हो जाते हैं और घर में दरिद्रता व कलह बढ़ सकती है।

2. काला कपड़ा पहनना
इस दिन काले कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है। काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है, इसलिए मंगलवार को लाल या केसरिया रंग पहनना शुभ माना जाता है।
3. मांस और मदिरा का सेवन
मंगलवार को मांसाहार और शराब का सेवन करना हनुमान जी का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में बाधाएं और कष्ट बढ़ सकते हैं।
4. तामसिक भोजन न करें
इस दिन प्याज, लहसुन जैसे तामसिक भोजन से भी परहेज़ करना चाहिए। इसके बजाय सात्विक भोजन करें और हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
5. उधार लेना या देना
मंगलवार को धन उधार देना या लेना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति पाना मुश्किल हो सकता है।
6. गृह कलह और क्रोध
इस दिन झगड़ा करना, गुस्सा करना या अपशब्द बोलना वर्जित है। हनुमान जी संयम और शांति के प्रतीक हैं, इसलिए मंगलवार को धैर्य रखना चाहिए।
7. धारदार वस्तुएं न खरीदें
मंगलवार के दिन धारदार चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि न खरीदें। ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार का दिन रक्त और युद्ध का कारक माना जाता है ऐसे में इस दिन धारदार चीजें खरीजने से घर में परेशानी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
मंगलवार को करें ये शुभ कार्य
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
जरूरतमंदों को मसूर की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र दान करें।
व्रत रखने वाले व्यक्ति फलाहार कर सकते हैं और पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
