Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Marriage Rashifal 2024: इन राशियों के बन रहे हैं विवाह योग, इन जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा रोमांस
Marriage Rashifal 2024: नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी नए साल से कई तरह की उम्मीदें लगाकर रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका आने वाला साल किस प्रकार बीतने वाला है।
आपका करियर, वैवाहिक रिश्ता और जीवन, ज्योतिष शास्त्र आपको इन सभी की संभावनाएं बता सकता है। आज इस लेख में आप जान सकते हैं कि किन राशि के अविवाहित लोगों को इस साल जीवनसाथी मिलेगा और किन शादीशुदा जातकों की जिंदगी में परिवर्तन आने वाला है। आइये विवाह वार्षिक राशिफल 2024 के माध्यम से जानते हैं कि नए साल में आपका दांपत्य जीवन कैसा रहेगा।

मेष वैवाहिक राशिफल 2024
इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत में विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए साल के अंतिम चार महीने कुछ कठिन रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट होंगे। ऐसे में आपको समझदारी से बात को संभालना होगा नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
वृषभ वैवाहिक राशिफल 2024
जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि बाहरी लोग आपके निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें।
मिथुन वैवाहिक राशिफल 2024
अगर आप अविवाहित हैं तो साल की शुरुआत में आपका विवाह तय हो सकता है। मनचाहे जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपको काफी परेशान कर सकता है। धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी और आप एक दूसरे को समझने लगेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। अगस्त से अक्टूबर के बीच आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इस दौरान आपको घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे।
कर्क वैवाहिक राशिफल 2024
ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का बुरा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता कमजोर हो सकता है। आपको क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए काफी कठिन रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। बात-बात पर आपके बीच टकराव हो सकता है। ऐसे में आपके घर की शांति भंग हो सकती है। मानसिक रूप से इस अवधि में आप काफी परेशान रहेंगे और इसकी वजह से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। अगस्त के बाद का समय आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके बीच की समस्याएं थोड़ी कम होगी। आप अपने रिश्ते को संभालने का पूरा प्रयास करेंगे और मुमकिन है आपको सफलता भी मिले।
सिंह वैवाहिक राशिफल 2024
साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहने वाले हैं। इस दौरान आप अपने रिश्ते को संभालने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन जीवनसाथी की ओर से सहयोग ना मिल पाने के कारण आपके हाथ निराशा लगेगी। इस अवधि में ससुराल पक्ष की दखलअंदाजी भी आपके बीच तनाव की वजह बन सकती है। लापरवाही और बेवजह की चिंता के कारण आपके प्रिय का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस अवधि में मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। जुलाई का महीना आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। एक बार फिर आपके बीच नजदीकियां बढ़ सकती है। इस दौरान आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपके बीच भावनात्मक लगाव भी बढ़े। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। मुमकिन है वर्ष के अंत तक आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए।
कन्या वैवाहिक राशिफल 2024
मार्च से लेकर जून तक का समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच अलगाव संभव है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें और एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। अहंकार और टकराव से बात बिगड़ सकती है। परिस्थिति को देखते हुए आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जुलाई और अगस्त का समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इससे दौरान आपके बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ेगी। नवंबर के महीने में आपको अपने प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास और यादगार रहेगी। इस अवधि में आपके बीच एक बार फिर प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
तुला वैवाहिक राशिफल 2024
वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझेंगे और उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनके साथ मिलेगा। अपने छोटे से छोटे फैसलों में भी वे आपसे सलाह मशवरा करेंगे। साल के मध्य में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में आप अपने जीवनसाथी के साथ इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में बेवजह की बातों पर आपके बीच टकराव संभव है। इस राशि के आप विवाहित लोगों को इस वर्ष मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
वृश्चिक वैवाहिक राशिफल 2024
यह साल आपके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। साल की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाली है। इस अवधि में आपके बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हालांकि ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति के कारण आपके जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर भी आपके बीच अनबन हो सकती है। घरेलू तनाव का बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। हो सकता है आपके प्रिय आप पर ज्यादा ध्यान ना दे पाएं। ऐसे में आप काफी उपेक्षित महसूस करेंगे। इस वर्ष आपके जीवनसाथी की सेहत में भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। समय-समय पर उन्हें डॉक्टर से सलाह लेने की भी आवश्यकता होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो साल के मध्य में आपका विवाह हो सकता है।
धनु वैवाहिक राशिफल 2024
इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। छोटी छोटी बातों पर आपको क्रोध आएगा और आपके बीच अनबन होने की संभावना है। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधित दिक्कतें हो सकती है। जून और जुलाई का महीना आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को हल करने का भी प्रयास करेंगे। साल के अंतिम महीने आपके लिए बहुत ही खास रहने वाले हैं। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।
मकर वैवाहिक राशिफल 2024
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप एक दूसरे की जरूरतों और खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके प्रिय का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास समय व्यतीत करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।
कुंभ वैवाहिक राशिफल 2024
शनि देव की दृष्टि सप्तम भाव में होने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। हो सकता है शनि देव इस दौरान आपकी कड़ी परीक्षा लें। ऐसे में आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सारी कठिनाइयों के बाद आपका रिश्ता और भी परिपक्व हो सकता है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें और बेवजह के मुद्दों पर बात करने से बचें। दूसरों के कहने पर अपने प्रिय के बारे में कोई भी राय ना बनाएं। आपको उन पर अपना भरोसा मजबूत करने की आवश्यकता है।
मीन वैवाहिक राशिफल 2024
इस पूरे वर्ष राहु और केतु का प्रभाव आपके विवाह भाव पर रहेगा। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट हो सकते हैं। इसके अलावा आपके बीच गलतफहमियां भी बढ़ेगी। हालांकि मई के बाद देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां एक बार फिर लौट सकती है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दें और अपने रिश्ते को निभाने का प्रयास करें। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए साल का मध्य बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











