Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Mangal Gochar on Hanuman Jayanti 2024: मंगलवार को होगा मंगल ग्रह का गोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ
Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल दिन मंगलवार 2024 को मंगल ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करके मीन राशि में गोचर करने वाला है। मीन राशि में पहले से ही बुध उदय अवस्था में मौजूद है और शुक्र भी यहां विराजमान है। इस तरह मीन राशि में बुध, शुक्र तथा मंगल की एक खास युति बन रही है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होने से कई राशियों का भाग्य उदय होने वाला है।
मंगल ग्रह साहस और ऊर्जा, पराक्रम तथा पदोन्नति का कारक ग्रह है। मंगल ग्रह लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध है। मंगल ग्रह की स्थिति जब किसी भी व्यक्ति की राशियों में मजबूत दशा में होती है तो रोग, दोष, कष्ट समेत सारी समस्याएँ दूर हो जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति को हर सुख सुविधा मिलती है तथा समाज में प्रतिष्ठा की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं मंगल ग्रह के मीन राशि में गोचर करने से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है।

मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर करने से इन 6 राशियों का होगा भाग्य उदय (Mangal Ka Gochar on 23 April 2024)
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का मंगल ग्रह 10वे भाव पर गोचर करने वाला है। इस दौरान करियर में तेज़ी से वृद्धि की संभावना है। इस समय अपनी प्रतिभा दिखाने का खास अवसर मिलेगा। कड़े परिश्रम तथा तपस्या से आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा। कारोबार में तेजी से उछाल की संभावना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना नाम ऊँचाइयों पर ले जाएँगे। कोई भी कार्य संपन्न करने के लिए आपके अंदर त्याग तथा ऊर्जा भरपूर मात्रा में होगी। हर कार्य में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मंगल गोचर से अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। मंगल ग्रह आपकी राशि में नौवें स्थान पर गोचर करने वाला है। पारिवारिक माहौल में खुशहाली आएगी। नौकरी में पदोन्नति होगी और वेतनमान में वृद्धि होगी साथ ही कामकाज में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखमय तथा मज़बूती बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच विश्वास तथा भरोसे से रिश्ते जुड़े रहेंगे। जीवन के हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि
मंगल ग्रह तुला राशि के सातवें स्थान पर है। इस राशि के जातकों को गोचर से बहुत से लाभ प्राप्त होंगे। इस समय आपको अपार धन प्राप्त होंगे। ज़मीन या वाहन खरीदने के लिए यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ होगा। निजी तथा सरकारी सेक्टरों में आपको नौकरी के लिए ऑफर आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक एवं तंदुरुस्त रहेगा। आपके जीवन में जीवनसाथी का हर कदम में साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों मंगल ग्रह आपकी राशि में चतुर्थ स्थान में विद्यमान है। इस दौरान आपका भाग्य साथ देगा और किस्मत का पिटारा खुलेगा। गोचर से आपके खर्चे कम होंगे। किसी भी प्रकार से आप निवेश करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपके व्यवसायी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की संभावना रहेगी। आपके परिवार के सभी सदस्य तेजी से उन्नति प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती प्रदान होगी। पारिवारिक माहौल में एकता तथा सामंजस्य महसूस किया जा सकता है। इस समय आपकी मनोदशा बहुत अच्छी रहगी।
मकर राशि
मंगल ग्रह मकर राशि के जातकों के तीसरे स्थान पर गोचर करने वाले हैं। यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ होने वाला है। आपके जीवन में यह समय एक बदलाव के रूप में आने वाला है। धन संपत्ति के मामले में तेजी से वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस समय आप वाहन या प्रॉपर्टी ख़रीदने का सोच सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी आपकी नौकरी में जरूर ही पदोन्नति होने की संभावना है। इसके साथ ही आपके वेतनमान में दोगुनी वृद्धि भी देखी जा सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाली से भरा रहेगा। इस दौरान कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में कई उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में मंगल ग्रह दूसरे स्थान पर गोचर करने वाला है। इससे आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। मंगल ग्रह गोचर से आपकी आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको जरूर ही लाभ प्राप्त होंगे तथा आपका कार्य क्षेत्र विस्तृत होगा। कारोबार तथा व्यवसाय के क्षेत्र में आपको नए-नए प्रोजेक्ट करने को मिलेंगे। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। पुराने निवेश से इस समय आपको जरूर ही लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। कुछ समय आप भक्ति में भी व्यतीत करे सकते हैं और जरूरतमंद तथा गरीबों को दान दक्षिणा दे सकते हैं। इससे आपके जीवन में एक अलग ही खुशिहाली प्राप्त होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











