Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि के पश्चात बदलाव करते हैं। वो अपनी गति के अनुसार समय लेकर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसका असर प्रत्येक राशि के जातकों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। ग्रहों के परिवर्तन से किसी राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आती है तो कई राशि के जातकों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं नवग्रह में एक ग्रह मंगल ग्रह है जिसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। इसे ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान अन्य राशियों में परिवर्तित करता है। मंगल ग्रह 23 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः काल 8 बजकर 19 मिनट में गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर गया है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ होगा, तो कुछ को संभल कर रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मंगल ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
Mars Transit in Meen Rashi on 23 April 2024: List of Unlucky Zodiac Signs

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर करना बहुत ही अशुभ साबित होने वाला है। सिंह राशि में मंगल आठवें भाव में है। इस स्थिति में इस राशि के जातकों के जीवन में तमाम सुख सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है। इस समय सिंह राशि के जातकों का भाग्य साथ नहीं देने के कारण विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में काफी नकारात्मक प्रभाव उजागर हो सकते हैं। मानसिक स्थिति तनावपूर्ण बनी रह सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय थोड़ा ध्यान पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। इस गोचर के दौरान कार्य का अधिक दबाव होगा। आपके सहकर्मी आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार तथा कारोबार में घाटे का सौदा हो सकता है। एक अच्छा मुनाफ़े के लिए काफी समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति में थोड़ा ध्यान देना जरूरी है क्योंकि इस समय आपका खर्च दोगुना हो सकता है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा अधिक ध्यान देंगे क्योंकि आँख तथा बदन दर्द होने की संभावना है।
कन्या राशि:
कन्या राशि में मंगल सातवें भाव में विद्यमान होने वाला है। मंगल ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि के जातकों को जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी मानसिक स्थिति को बराबर बना कर रखें। तर्क वितर्क से बचे क्योंकि इसका आपकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। लंबी यात्रा करने से वंचित रहे। नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिला में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। फालतू चीजों पर आपका खर्च अधिक होगा। पुराने निवेश में घाटे का सौदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक स्थिति तथा शारीरिक स्थिति दोनों रूप से आप परेशान हो सकते हैं। इस दौरान वाहन तथा प्रॉपर्टी की खरीदारी न करें यह आपके लिए अनुकूल नहीं होगा।
मकर राशि:
मकर राशि में मंगल तीसरे भाव विद्यमान है। ऐसी स्थिति में मकर राशि के जातकों को विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में अनेक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। छोटे से छोटे कार्यों में अधिक समय लग सकता है तथा एक निश्चित समय पर कार्य संपन्न न होने तथा कार्य में विलंबन की स्थिति हो सकती है। आपकी सुख सुविधा में कमी देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही धन तथा मान प्रतिष्ठा की हानि देखने को मिल सकती है। पारिवारिक माहौल में भी अनबन देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











