Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Lucky Mulanks in June 2024: जून का महीना इन मूलांक वालों के जीवन में लाएगा शुभता
Lucky Mulanks for June 2024: अंक शास्त्र में जन्मतिथि के अनुसार मूलांक की गणना की जाती है। मूलांक के आधार पर व्यक्ति से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जून के महीने में कौन से मूलांक वाले लकी रहेंगे। तो आइए देखते हैं।
Lucky Mulanks In June 2024

मूलांक 3
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 3,12,21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। जून के महीने में मूलांक 3 वाले बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। इस माह आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। अगर आप नौकरी करते है तो आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप जो भी व्यावसायिक फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आपको आए के नए नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान निवेश करना भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आपको धन लाभ हो सकता है। यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में उसके सुलझने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
मूलांक 5
किसी भी महीने के 5,14,और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का स्वामी बुध है जिन्हें बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। जून का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अगर विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही है रुकावट दूर होगी। व्यापारी अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस दौरान आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
मूलांक 7
महीने की 7,16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वालों का स्वामी केतु होता है। इस मूलांक के लोग कर्मों में विश्वास रखते हैं और यह काफी परिश्रमी भी होते हैं। जून के महीने में आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारी और बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपको किसी करीबी का भी सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके मार्ग में पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो उसके भी दूर होने की प्रबल संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications