Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Love Rashifal December 2023: साल का आखिरी माह इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, प्यार चढ़ेगा परवान
Love Horoscope December 2023: जब भी हम लव और रोमांस की बात करते हैं तो दिल और दिमाग में कई तरह की भावनाएं कौंध जाती हैं। नजरों के सामने अपने पार्टनर की तस्वीर भी आ जाती है। जीवन में प्रेम का होना बहुत जरूरी है।
देखा जाये तो प्यार के अलग अलग रूप हैं और लोगों के लिए इसके अलग अलग मायने। कुछ के लिए यह पहली नजर का प्यार हो सकता है, दूसरों के लिए प्यार और रोमांस को पनपने में कुछ समय लग सकता है और इसकी शुरुआत दोस्ती से हो सकती है।

जिंदगी में प्यार का अनुभव हर किसी के लिए अलग और अनोखा हो सकता है। वहीं देखते ही देखते दिसंबर का महीना आ गया है और साथ ही इस मौसम की ठंडक भी बढ़ चुकी है। इस ठंड के बीच अपने प्यार की गर्माहट को बढ़ाने का सबसे अच्छा समय है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि प्यार के लिहाज से आपके लिए दिसंबर 2023 कैसा रहने वाला है।
मेष राशि :
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन के के लिए दिसंबर माह स्थिरता और सुरक्षा लेकर आएगा। यह समय भावनात्मक संबंधों को गहरा करने और पार्टनर के साथ विश्वास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की एंट्री सम्भव है। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वो इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना प्यार में स्थिरता और व्यावहारिकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बढ़ावा देगा। आप ऐसे पार्टनर की तलाश में रहेंगे जो आपकी तरह मूल्यों में यकीन रखते हों ताकि आप लॉन्ग टर्म रिश्ते की बुनियाद रख सकें। जो जातक पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके पार्टनर के साथ समझ व संवाद बढ़ने से रिश्ते में मजबूती आएगी।
मिथुन राशि :
दिसंबर में मिथुन राशि के जातक रिश्ते में स्थिरता और प्रतिबद्धता की तलाश में रहेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है। वहीं पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों के जीवन में वफादारी और आपसी समर्थन में इजाफा होगा। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि :
दिसंबर में कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सामंजस्य और संतुलन बना रहेगा। यह अवधि मौजूदा रिश्तों को पोषित करने और शांतिपूर्ण वातावरण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। सिंगल लोग किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि :
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उत्साह और अप्रत्याशितता से भरा रहेगा। आप रिलेशनशिप में मजबूती लाने के लिए हर तरह के प्रयास करने के लिए तैयार रहेंगे। सिंगल लोग विशिष्ट रूप से उत्तेजक चीजों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पहले से रिलेशनशिप में मौजूद लोग रिश्ते को सहज बनाने के लिए कार्य करें और इसका लाभ उठाएंगे।
कन्या राशि :
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर खुद से प्यार करने और अपनी अहमियत को समझने में मदद करेगा। इस महीने रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। इस राशि के सिंगल जातक रिश्ते की शुरुआत के लिए कोई साहसिक कदम उठा सकते हैं। वहीं रिलेशनशिप में मौजूद जातक संवाद और खुले विचारों से पार्टनर के साथ बॉन्ड स्थापित करेंगे।
तुला राशि :
तुला राशि के लोग दिसंबर माह में रोमांटिक ऊर्जा की वृद्धि का अनुभव करेंगे। सिंगल राशि के लोग किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं और बहुत जल्द ही इस रिश्ते में विश्वास भी गहरा होगा। वहीं पहले से रिश्ते में मौजूद जातकों को अपने प्रेम जीवन में संतुलन बनाये रखने की सलाह दी जाती है और आपको गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिए दिसंबर तीव्रता और जुनून लेकर आएगा। प्यार में गहरे भावनात्मक संबंध और परिवर्तनकारी अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है। सिंगल लोग किसी रहस्यमय व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। वहीं रिलेशनशिप में रह रहे जातक रिश्तों में आ रहे बड़ावों को महसूस करेंगे। डरिये मत ये बदलाव आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।
धनु राशि :
दिसंबर के महीने में धनु राशि के जातक अपने रिश्ते में स्वतंत्रता की इच्छा कर सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद लोग रिश्तों में खुला संवाद और कुछ समझौते कर सकते हैं। वहीं सिंगल जातक ऐसे लोगों के प्रति खुद को आकर्षित पाएंगे जो खुले विचारों के हों।
मकर राशि :
दिसंबर का महीना मकर राशियों के लिए भावनात्मक गहराई को जानने और आत्मनिरीक्षण करने का समय है। इस महीने में आप आत्म-चिंतन करेंगे और भावनात्मक जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के संबंध पार्टनर के साथ गहरे होंगे। वहीं इस राशि के एकल जातकों को जिंदगी में किसी ख़ास के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि :
दिसंबर के महीने में कुंभ राशि के लोग खुद को संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिकता या फिर भावनात्मक जुड़ाव की इच्छा आपके मन में आ सकती है। आप अपने पार्टनर से सहयोग की उम्मीद करेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों का रुझान समझदार व्यक्ति की तरफ हो सकता है।
मीन राशि :
मीन राशि के जीवन में दिसंबर का महीना नए अनुभव और रोमांच लेकर आएगा। नए अनुभवों की तलाश के बीच आपकी मुलाक़ात किसी ख़ास से हो सकती है। इस अवधि में आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपको प्रयास करते रहने होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











