Latest Updates
-
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Love Horoscope For July 2023: बदलते मौसम के बीच जुलाई में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?
जब भी हम लव और रोमांस की बात करते हैं तो दिल और दिमाग में कई तरह की भावनाएं कौंध जाती हैं। नजरों के सामने अपने पार्टनर की तस्वीर भी आ जाती है। जीवन में प्रेम का होना बहुत जरूरी है।
देखा जाये तो प्यार के अलग अलग रूप हैं और लोगों के लिए इसके अलग अलग मायने। कुछ के लिए यह पहली नजर का प्यार हो सकता है, दूसरों के लिए प्यार और रोमांस को पनपने में कुछ समय लग सकता है और इसकी शुरुआत दोस्ती से हो सकती है।

जिंदगी में प्यार का अनुभव हर किसी के लिए अलग और अनोखा हो सकता है। जुलाई का महीना आ गया है और साथ ही बदलते मौसम का रंग भी चढ़ चुका है। सुहाने मौसम, रिमझिम बरसात, मौसम में भरी ठंडक के बीच अपने प्यार की नयी शुरुआत करने का ये बेहतरीन महीना है। मासिक राशिफल के जरिये जानते हैं कि राशि के अनुसार आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
प्यार के मामले में यह महीना आपके लिए ऊर्जा और जुनून से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ डेट या एडवेंचर पर जाते समय अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अपने नये प्यार से मिलने का मौका मिलेगा। रोमांटिक अनुभवों से आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकी बढ़ेगी।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
अगर आप अपने पार्टनर से स्थिरता और सुरक्षा की तलाश कर रहे हैं तो यह सही समय है। आप न केवल उनके साथ गहरे रिश्ता बना सकते हैं बल्कि आम अपने निजी जीवन की बातों को साझा करके अपने बंधन को मजबूत करेंगे। जो सिंगल हैं वे किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। मगर आपको सामने वाले की दिल की बात को जानने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप इस अवधि में थोड़ा इमोशनल महसूस कर सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
आपको अतीत के इमोशनल बोझ को छोड़ना होगा और तभी आप नई रोमांटिक अवसरों के लिए तैयार रह सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आपको किसी ख़ास व्यक्ति की अटेंशन मिल सकती है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार भी हो सकता है जो लंबे समय से आपका दोस्त रहा है। आप एक कपल के रूप में ईमानदार और लॉयल रहेंगे। आपकी बातचीत काफी गहरी होगी।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
आप हमेशा अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को पहले रखते हैं। यदि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करना होगा। इस राशि के सिंगल जातकों की लाइफ में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है। एक कपल के रूप में, आपको अपनी और अपने पार्टनर की ज़रूरतों के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत होगी।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आप अपनी उग्र और आवेशपूर्ण भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। डेटिंग की बात करें तो सिंगल्स बहुत आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। कुछ लोगों के साथ यह संभव है कि वे अतीत के किसी व्यक्ति के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। कपल इस मौसम को एन्जॉय करेंगे और अपने बॉन्ड को मजबूत करेंगे।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस राशि के लोगों को इनर बैलेंस और सेल्फ केयर के लिए बहुत समय की जरूरत होगी। सिंगल लोग थोड़े अंतर्मुखी होंगे और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कतराने वाले होंगे। वे इस समय का उपयोग अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कर सकते हैं। अगर चीजें आपके पक्ष में काम नहीं करतीं तो खुद को दोष न दें। कपल्स ये समय आराम करने, तनाव दूर करने और अपने रिश्ते में एक बार फिर रोमांस को बेहतर बनाने के लिए तरीके ढूंढ सकते हैं।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
यह महीना उनके प्रेम जीवन में सामंजस्य और संतुलन लाएगा। सिंगल्स को उतनी तवज्जो नहीं मिलेगी जितनी वे चाहते हैं। यही वह समय है जब वे इसका उपयोग अपनी जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करेंगे। आप इस दौरान किसी के साथ गहरा कनेक्शन महसूस कर सकते हैं। कपल्स अपने रिश्ते में सामंजस्य का आनंद लेंगे और वे एक रोमांटिक टूर की योजना भी बना सकते हैं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपके रिश्ते में जोश, प्रगाढ़ता और रोमांच रहेगा। इस महीने में आप अपने रिलेशनशिप को खूब एन्जॉय करेंगे। सिंगल जातकों का इंतजारी खत्म होने की उम्मीद है और वो किसी खास के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी जरूरतों से समझौता नहीं करना चाहिए।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आप अपने प्रेम जीवन में रोमांच और स्वतंत्रता की तलाश में हैं और आपका यह सपना पूरा होगा। सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रोमांटिक लाइफ शुरू करने का मौका मिलेगा जिसे वे काफी लंबे समय से पसंद कर रहे थे लेकिन अपने दिल की बात नहीं कह पा रहे थे। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत जगहों की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आपके रिश्ते में विश्वसनीयता आएगी। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी लव लाइफ की शुरुआत होगी। आपके पार्टनर आपके लिए सुरक्षा और प्यार का एहसास लेकर आएंगे। कपल्स अपने रिश्तों में सामंजस्य रखेंगे।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप अपने रिश्ते में एक तरह की आजादी का अनुभव करेंगे। आपको अपने लिए समय मिल सकेगा। वहीं सिंगल लोगों को अपनी ग्रोथ के लिए स्ट्रेटजी बनाने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपको अकेले रहना अच्छा लगेगा। कपल्स को अपने रिश्ते के बारे में फिर से विचार करने की जरूरत है। इससे आप अपने रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ा सकेंगे।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
यह महीना आपके लिए काफी इमोशनल रहेगा। सिंगल लोगों को किसी खास से प्यार हो जाएगा और उनके साथ आप एक गहरा रिश्ता बना लेंगे। आप भावनात्मक रूप से एक दूसरे के बहुत नजदीक आ जाएंगे। आप अपनी फीलिंग्स को साझा करेंगे जिससे पार्टनर का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications