Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Monthly Horoscope February 2024: फरवरी माह में इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, करियर कारोबार छुएगा आसमान
फरवरी का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं इस माह किन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य और किसके जीवन में मचेगी हलचल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है, लेकिन बीच-बीच में स्वास्थ संबंधित परेशानियों से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन आपको धन संचय करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई नया वाहन, संपत्ति आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए काम से जुड़ी का यात्राओं का योग बन रहा है। आपकी यह यात्राएं बेहद लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। इस दौरान आप अपने प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ भी यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस दौरान आपको उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए काफी मेहनत भर रहेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। हालांकि इस अवधि में आपको अपने विरोधियों से भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपको अपने लक्ष्य से भटकाने का भरपूर प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों से जुड़ा वाद विवाद होने का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। आपके बीच जो भी गलतफहमी है वह दूर हो सकती है और आपके बीच का लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपके पेट या पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगी। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी और आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। घर का माहौल इस अवधि में कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर पर आपका मन काफी कम लगेगा और परिजनों के साथ आपका मन मनमुटाव भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से फरवरी का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको पैसों से जुड़ा कोई भी काम बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपको विदेशी संपर्कों से लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह अनुकूल दिखाई पड़ रहा है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। हालांकि आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती है, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यत लोगों को इस माह विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। माह की शुरुआत में ही आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना इस माह पूरा होता दिखाई दे रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। इस अवधि में आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा निवेश आदि करने से भी आपको बचने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। इस दौरान आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो एक दूसरे के प्रति निकटता का भाव रहेगा। हालांकि घर के दूसरे सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ संबंधित समस्याएं हो सकती हैं लेकिन आप अपनी सेहत में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे और आपको काफी हद तक सफलता भी मिलेगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, लाल, सफेद
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। इस दौरान आप पर काम का बहुत कुछ अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित नहीं है। व्यापारियों के लिए यह माह अच्छा संकेत दे रहा है। काम से जुड़ी की गई यात्राएं लाभप्रद रहेगी। इस दौरान आप किसी नई परियोजना पर काम भी शुरू कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो माह की शुरुआत आपके लिए औसत रहने वाली है, लेकिन इसके बाद खर्चों में हुई वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आप खुलकर सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करेंगे जो आपके लिए परेशानी की वजह बनेगी। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन आपका अच्छा रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे को आप अपने दिल के करीब महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपकी खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। यदि आप अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जल्द ही आपको सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। माह की शुरुआत में ही अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, लेकिन कर्ज और उधार चुकाने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। पैसों से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय आपके लिए उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही शानदार होने वाली है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी तरक्की हो सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों को पछाड़कर आगे बढ़ेंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान आप जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। हालांकि माता के साथ आपका संबंध बिगड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य की प्रति जरा सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस बात का आप खास ध्यान रखें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फरवरी का महीना आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी लापरवाही के कारण अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विशेष रूप से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस दौरान आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह माह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपने प्रिय की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातक कड़ी मेहनत करेंगे। इस दौरान आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। अपने अनुभवों से आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके व्यापार विस्तार की योजना भी आगे बढ़ेगी। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
करियर के मामले में फरवरी का महीना सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के मामलों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट ना करें अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले आप जल्दबाजी में ना लें। माह के अंत में आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं। ऐसे में आपको इसका अच्छा फायदा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप एक से अधिक स्रोतों से धन अर्जित कर पाएंगे। इस दौरान आपके खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे। ऐसे में आपकी जमापूंजी में भी इजाफा होगा। किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। माह की शुरुआत परिजनों के साथ बहुत ही अच्छी गुजरेगी। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। भाई बहनों की सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। हालांकि माह का मध्य आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। गलत खान पान की आदतों के कारण इस अवधि में आपको पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और पैसों की तंगी से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। शनि देव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी, ऐसे में आपको धन कमाने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप इन अवसरों का लाभ उठाते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान काम से आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसे में आपके प्रदर्शन में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। अगर आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में सफलता मिले। माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और इस दौरान भावनात्मक रूप से भी काफी कमजोर महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप बेवजह की चिंता से भी दूर रहें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
फरवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकती है। माह के मध्य में आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई जोखिम उठाते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के लोगों से आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। माह की शुरुआत आपके लिए बेहद खर्चीली रहेगी। ना चाहते हुए भी आपको बड़े खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि माह के मध्य में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इस दौरान आपको धन की प्राप्ति होगी और आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार पर पड़ेगा। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेवजह के झगड़े होंगे। आपके बीच के तनाव का बुरा असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। माह के अंत में आपको पिता के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस माह आपको राहत मिल सकती है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी, लेकिन आप पूरी हिम्मत और जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ आप बेवजह के बाद विवाद से बचें अन्यथा कारोबार में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी समस्याएं दूर होगी। इस दौरान माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। माह के अंत में आप परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य जुड़ी छोटी सी भी समस्या होने पर आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो इस माह आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की बातों से दूर रहें खासतौर पर सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में आपको काफी कठिनाई महसूस हो सकती है। हालांकि धीरे-धीरे आपका कारोबार उन्नति करेगा। आप अपनी मेहनत जारी रखें। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। इस दौरान पैसों की तंगी दूर होगी और आपकी जमापूंजी में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच प्रेम और रोमानियत बढ़ेगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप सही दिनचर्या अपनाएं। आपको रोजाना योग और ध्यान करने की भी सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











