Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Monthly Horoscope (October 2023): इन राशि वालों के लिए बेहद कठिन रहेगा अक्टूबर का महीना
अक्टूबर के महीने में कई ग्रह अपना घर बदलने वाले हैं, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह माह आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहने वाला है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस माह आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप बहुत ज्यादा धन नहीं कमा पाएंगे लेकिन आपको पैसों की कोई कमी भी नहीं होगी। हालांकि आपको फिजूल खर्ची से बचने की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपके पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। खान-पान का अधिक ध्यान रखें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा तभी आपके हाथ सफलता लगेगी। व्यापारी यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। इस माह आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। ऐसे में आपको बचत करने में काफी दिक्कतें होगी। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं नहीं तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आप अपनी बात विनम्रता से रखने की कोशिश करें। इस अवधि में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद
मिथुन (मई 20 से जून 20):
निजी हो या पेशेवर जीवन यह माह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस अवधि में आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। मौजूदा नौकरी में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा होगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। चूंकि आप अच्छी कमाई कर पाएंगे, ऐसे में आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा इस अवधि में सुलझ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए यह माह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपको नया और बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। इसके अलावा दफ्तर में चल रही राजनीति से भी आप परेशान रहेंगे। ऐसे में आप स्वयं को कई तरह के नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। मुमकिन है आप नौकरी छोड़ने का भी मन बनाएं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह के मध्य में अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी। रिश्तों में वाद विवाद होने की संभावना है। इस दौरान सेहत कमजोर रहेगी। आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ग्रहों की बदली हुई स्थिति आपके खर्चों में वृद्धि करा सकती है। ऐसे में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप काफी परेशान रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए खास रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। इस दौरान वर्कलोड भी अधिक रहने की संभावना है। व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता न मिले। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आय के प्रवाह में बाधा आएगी। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपके बीच का आपसी तालमेल बना रहेगा। माह के अंत में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले लोगों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको दिए हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। हो सकता है उच्च अधिकारियों की ओर से भी कुछ दबाव बढ़े। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। इस समय साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। इस अवधि में घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बेचैनी, घबराहट और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस माह कुछ मामलों में आपको बेहद संभलकर रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। इस अवधि में एकाग्रता की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आप छोटी-छोटी कई गलतियां कर सकते हैं। आपकी यह बात उच्च अधिकारियों को नाराज कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित होगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। हालांकि आपको अपनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए यह माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आप निवेश आदि करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए यह माह कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपका प्रेम भी गहरा होगा। वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग बन रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसा कमाने में आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप कर्ज या उधार भी लेंगे। पैसों की तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अपनी विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की भी आवश्यकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस दौरान उनकी सेहत का आप अधिक ध्यान रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेगी। बेहतर होगा आप खुद पर अधिक ध्यान दें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। खुले दिल से खर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसके अलावा यदि आपने कोई कर्ज या उधर लिया है तो उसे भी चुकाने का दबाव बढ़ेगा। माह के अंत में आपको धन कमाने का कोई मौका मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर भरोसा रखें। उचित समय आने पर आपके लिए तरक्की के रास्ते जरूर खुलेंगे।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती है लेकिन आप हर परेशानी का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कुछ जोखिम भरे फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार नजर आएगा। बढ़ते हुए खर्चों से निपटने के लिए और अधिक बचत करने के लिए आप कोई योजना भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के अंत में आप परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उसे अनदेखा ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











