Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mauni Amavasya 2024 Daan: मौनी अमावस्या की पावन तिथि पर राशिनुसार करें दान और उपाय
Mauni Amavasya 2024 Daan aur Upay: सनातन धर्म के अनुसार मौनी अमावस्या माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाले अमावस्या को कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मौनी अमावस्या के दिन पितृ मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी अनुष्ठान होते है।
मौनी अमावस्या के दिन जल को अमृत मानकर स्नान किया जाता है। तन मन से पवित्र होकर भक्त पूजन करते हैं तथा कई क्षेत्रों में इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु नारायण की पूजा और श्री हरी के मंत्रों का जप भी करते है। भगवान विष्णु के उपासक इस दिन अपनी अंतरात्मा की शुद्धि पाने हेतु मौन व्रत का संकल्प करते हैं। इस वर्ष मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जायेगी।

मौनी अमावस्या के दिन कुछ ख़ास उपाय किए जाने चाहिए जिससे ना केवल पितृदोषों से मुक्ति मिलेगी बल्कि जीवन में विष्णु कृपा भी बनी रहेगी। पेश हैं राशियों के अनुसार किये जा सकने वाले मौनी अमावस्या के उपाय -
मौनी अमावस्या 2024 पर राशिनुसार दान और उपाय
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल है। अपने राशि के स्वामी को खुश रखने के लिए मौनी अमावस्या के दिन गेहूं तथा तिल का दान करना चाहिए। साथ ही गौ माता को गुड़ रोटी अवश्य खिलाएं और इस दिन भैरव बाबा मंदिर में सरसों तेल के दीपक जलाना चाहिए। स्नान करने के पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य देने से सुख शांति समृद्धि और धन लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के स्वामी धन तथा वैभव दाता शुक्र है इसलिए इस दिन वृषभ राशि के जातकों को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। इसके साथ ही चींटी और पशु पक्षी को दाना अवश्य डाले, ऐसा करने से मौनी अमावस्या के अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। मौनी अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी ज़रूरतमंद महिला को हरे रंग के कपड़े दान करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद लें तथा उन लोगों को कुछ सम्मान राशि जरूर दें। साथ ही वृद्ध आश्रम में भोजन की व्यवस्था करने से आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्रमा है। मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र तथा सफेद रंग की खाद्य वस्तुएं जैसे चीनी, दूध, चावल और सफेद मिठाई इत्यादि वस्तुएं दान करने से सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस मौनी अमावस्या के दिन इस राशि के जातकों को छाता, जूते, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान करके सूर्य को प्रसन्न करना चाहिए। अगर आप इस दिन किसी किन्नर को ज़रूरत की चीज़ें दान करेंगे तो अधिक लाभ होगा, ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होगी। मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देने से जातकों के सामाजिक मां सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के स्वामी बुध माने जाते है। मौनी अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को पक्षियों को दाना और जानवरों को हरा चारा खिलाना चाहिए। कुत्ते के लिए रोटी अवश्य रखें। इसके अलावा चावल दाल, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों के जीवन की सभी रोग दोष दूर हो जायेगें और आर्थिक आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है इसलिए तुला राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन विशेष उपाय कर अपने गृह को खुश करना चाहिए। इस दिन वस्त्रों का दान करें और साथ ही कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के व्यापारिक और भौतिक सुख में वृद्धि होने की संभावना रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन इस राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। इसके साथ ही मौनी अमावस्या से एक रात्रि पहले तांबे के लोटे में जल रखकर उसे ब्रह्म मुहूर्त में पीने से शारीरिक मानसिक रूप से जातक शुद्ध महसूस करेंगे। तांबे की वस्तुएं दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और शत्रुओं का भी नाश होता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति ग्रह माने जाते है। मौनी अमावस्या के शुभ दिन पर किसी गौशाला में गायों को चना, गुड़ खिलाएं तथा मंदिर में चने की दाल, गुड़, शहद आदि का दान करें। धनु राशि के जातकों को माथे पर पीले चंदन और हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन इस उपाय के पालन से जीवन की खुशहाली संभव हो जायेगी तथा धन संपत्ति संबंधी तनाव भी समाप्त होंगे।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी शनि माने जाते है। मौनी अमावस्या के दिन जातकों को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल से दिए जलाने चाहिए और अभिषेक जरूर करना चाहिए। इसके ही जातक काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से घर में कलेश व धन संबंधी संकट दूर हो सकेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं और मौनी अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों को शनि पाठ करना चाहिए और लोहे की वस्तुएं, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों की नौकरी में पदोन्नति तथा व्यापार में तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते है। ऐसे में मीन राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन दसमत लाल फूलों को भगवान विष्णु के चरणों पर समर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पीला चंदन, चना और कंबल किसी निर्धन को दान करना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि वालों के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की आर्थिक व सामाजिक परेशानी नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी सुखमय बीतेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
