Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
Mauni Amavasya 2024 Rashifal: माघ अमावस्या पर इन 6 राशियों की बदलेगी तकदीर, होगा बड़ा लाभ
Mauni Amavasya 2024 Rashifal: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या बहुत ज्यादा ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघी अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी।
मौनी अमावस्या के दिन कुछ ऐसे नक्षत्र-योगों का निर्माण होता है जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन मेष, कर्क समेत 6 राशियों के जातकों की तकदीर बदल सकती है और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। मौनी अमावस्या 2024 के दिन 6 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जानते हैं विस्तार से -

मेष राशि
मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातकों को विशेष फल मिल सकता है। जातकों के पारिवारिक संबंध मधुर होंगे और माता-पिता आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। कारोबार में सफलता मिलने के असार है और एक नया बिज़नस कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। नौकरी क्षेत्र में टीम का सहयोग और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या पर वृषभ राशि के जातकों को देश-विदेश घूमने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके साथ ही कृषक वर्ग से जुड़े जातकों को फसल की उत्पादन में वृद्धि मिलेगी।
कर्क राशि
मौनी अमावस्या के दिन कर्क राशि वाले जातकों को प्रेम व स्नेह के साथ साथ सामाजिक मान मर्यादा का लाभ मिलेगा। बाहरी लोगों से संबंध सुमधुर होंगे और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। कारोबार से जुड़े हुए जातक निवेश के प्रस्ताव साइन करेंगे। इसके साथ ही जातकों के दांपत्य और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशि
मौनी अमावस्या पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को प्रसन्नता हाथ लगेगी। इस शुभ दिन वृश्चिक राशि के जातकों को यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जातकों को दोस्त यारों का साथ मिलेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा और आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत बनेगी।
मकर राशि
ज्योति शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातकों को मौनी अमावस्या पर विशेष फायदे प्राप्त होंगे। व्यापार और नौकरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो सकता है। इस दौरान व्यवसाय में बड़े पार्टनर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अमावस्या के शुभ प्रभाव से जातक नौकरी स्थल में सम्मानित हो सकते हैं और उन्हें पदोन्नति के साथ सैलरी भी बढ़ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को मौनी अमावस्या पर अत्यंत सुख और सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। करियर के लिहाज से यह दिन में बेहतर अवसर प्राप्त कराएगा। वित्तीय परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और गाड़ी पटरी पर आएगी। जातकों की आमदनी बढ़ने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











