Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Mauni Amavasya 2026: आज मौनी अमावस्या पर बन रहा 'पंचग्रही योग', इन 5 राशियों की रातों-रात चमक जाएगी किस्मत
Mauni Amavasya 2026 Rashifal: सनातन पंचांग के अनुसार, माघ महीने की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व जगजाहिर है। लेकिन साल 2026 की यह तिथि इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली है। इस बार केवल पवित्र नदियों में स्नान और मौन व्रत ही फलदायी नहीं होगा, बल्कि अंतरिक्ष में बन रहा 'पंचग्रही योग' पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा को बदलने वाला है। जब पांच शक्तिशाली ग्रह एक ही राशि में एकत्रित होते हैं, तो उसे ज्योतिष में 'पंचग्रही योग' कहा जाता है।
आज मौनी अमावस्या वाले दिन दशकों बाद बन रहा यह दुर्लभ संयोग कुछ खास राशियों के लिए 'कुबेर का खजाना' और सफलता के द्वार खोलने वाला है। आइए जानते हैं, इस जादुई समय में किन 5 भाग्यशाली राशियों का सोया हुआ भाग्य जागने वाला है। देख लीजिए लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं...

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह पंचग्रही योग किसी ईश्वरीय उपहार से कम नहीं है। उनके आर्थिक संकटों का होगा अंत होगा और जो काम सालों से अटके हुए थे, वे अब पंख लगाकर उड़ेंगे। यदि आप कर्ज के बोझ से दबे थे, तो आय के नए स्रोत आपकी चिंता दूर करेंगे। साथ ही पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ में 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत है। उन्हें करियर में ऊंची छलांग मिलेगी और सफलका से रास्ते खुल जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी और बेहतर वेतन मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के हाथ कोई ऐसी बड़ी डील लग सकती है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। आपका व्यक्तित्व निखरेगा और समाज में आपकी साख बढ़ेगी।
3. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या के दिन अच्छे योग बन रहे हैं। पंचग्रही योग उनके जीवन में स्थिरता और खुशहाली लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। साथ ही नया घर या लग्जरी वाहन खरीदने का सपना इस दौरान हकीकत बन सकता है। एक और अच्छी खबर है कि संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मन को प्रसन्न कर देगी।

4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए पंचग्रही योग आर्थिक और शारीरिक मजबूती का संकेत दे रहा है। जो छात्र या कारोबारी विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए रास्ते खुल जाएंगे। पुराने निवेश से भारी मुनाफा होगा और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। साथ ही लंबे समय से चली आ रही किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।
5. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति का संगम है। शेयर बाजार, लॉटरी या पैतृक निवेश से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी निर्णय लेने की शक्ति इतनी सटीक होगी कि कार्यक्षेत्र में हर कोई आपका लोहा मानेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं क्योंकि उसके भी शुभ योग बन रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications