Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Menstrual Hygiene Day 2023: ज्योतिष उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं पीरियड्स की अनियमितता
आधी आबादी का एक बड़ा हिस्सा पीरियड्स में अनियमितता को लेकर परेशान रहता है। मासिक धर्म के वो पांच दिन हर महिला के लिए एक समान तो नहीं रहते हैं मगर ज्यादातर स्त्रियों को इस दौरान काफी दर्द और असहजता का सामना करना पड़ता है।
इसका एक सबसे बड़ा कारण है खानपान का ख्याल न रखना और जीवनशैली में गड़बड़ी। बहुत कम ही लोगों की इस बात की जानकारी है कि मासिक धर्म में उतार चढ़ाव के लिए चंद्रमा और मंगल ग्रह भी कारक है।
महिलाओं के पीरियड्स के पीछे उनकी कुंडली में मंगल ग्रह और चंद्र देव की स्थिति की अहम भूमिका होती है। चंद्रमा को द्रव, अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और गर्भाशय का कारक माना जाता है, वहीं रक्त का कारक मंगल ग्रह हैं।

जब मंगल ग्रह शनि, राहु, केतु जैसे किन्हीं दो अशुभ ग्रहों से प्रभावित होता है तो महिलाओं को मासिक धर्म में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइये जानने की कोशिश करते हैं कि मासिक धर्म से जुड़ी जटिलताओं को ज्योतिषीय नजरिए से और जानते हैं उनका उपाय।
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023: मासिक धर्म की गड़बड़ी के ज्योतिषीय उपाय
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत बनाकर आप मासिक धर्म संबंधी विकारों को टाल सकते हैं। इससे जुड़े कुछ उपाय इस प्रकार है।
आप सफेद मोती (मोती) रत्न धारण कर सकते हैं।
चंद्र मंत्र का जाप कर सकते हैं।
आप धर्मार्थ कार्यों और दान करें।
आप चंद्र बीज मंत्र 'ॐ श्राम श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का जाप भी कर सकते हैं।
सोमवार के दिन चंद्र यंत्र को स्थापित करें।
यदि आपकी कुंडली में मंगल अनुकूल स्थिति में नहीं है तो लाल मूंगा रत्न धारण करें।
लाल मूंगा धारण करने से गर्भपात जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
आप हर दिन बजरंगबाण का पाठ कर सकते हैं।
आप अपने मासिक धर्म के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ध्यान का सहारा लें। मसालेदार भोजन खाने से बच सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
