Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Menstrual Hygiene Day 2023: राशि के अनुसार जानें महिलाएं अपने पीरियड्स से कैसे निपटे
ज्योतिष शास्त्र यह बताता है कि कैसे हमारी राशियां और ग्रहों की स्थितियां हमारे व्यवहार और भाग्य को प्रभावित करते हैं। राशि चक्र के माध्यम से ही हमारा व्यवहार प्रभावित होता है।
मासिक धर्म हर महिला के जीवन का अहम हिस्सा होता है। हर माह महिला को मासिक धर्म का अनुभव करना पड़ता है जिससे उनको पीड़ा के साथ साथ व्यवहार संबंधी हॉर्मोनल असंतुलन भी झेलना पड़ता है। जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी राशि कैसे आपके मासिक धर्म के दौरान आपके व्यवहार को प्रभावित करती हैं-

मेष राशि : 20 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के जातक व्यवहार से उत्सुक, प्रतिस्पर्धी और गतिशील होते हैं। मासिक धर्म के दौरान आ रही भावनाओं को आप स्वस्थ तरीके से व्यक्त करने का प्रयास कर सकते हैं। दर्द को संभालने के लिए तकिये पर बैठकर चीखना या फिर तेज म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। यदि आप पीएमएस के साथ अक्सर आने वाली मनोदशा और ऐंठन को अनदेखा करने या दबाने की कोशिश करती हैं, तो आप अपनी सोचने की क्षमता को भी प्रभावित कर लेती हैं।
वृषभ राशि : 20 अप्रैल - 20 मई
इस राशि की महिला व्यवहार से मजबूत, रचनात्मक और कामुक होती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने मासिकधर्म चक्र का उपयोग रिचार्ज करने और अपने शरीर के साथ फिर से जुड़ने के समय के रूप में करती हैं। मासिक धर्म के दौरान कुछ पसंदीदा शोज़ और आइसक्रीम का आनंद उठाते हुए आप दर्द को भूल सकती हैं।
मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि की महिलाएं व्यवहार से बहुमुखी, जिज्ञासु होती हैं। मासिक धर्म के दौरान आपकी इन खूबियों में बढ़ोतरी हो जाती है। इस समय आपकी प्रेम की भावनाएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान जोखिम भरे या रिस्क वाले काम बिलकुल ना करें।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
मासिक धर्म की अवधि के दौरान कर्क राशि की महिलाएं रोते हुए और हीटिंग पैड का प्रयोग करती पायी जा सकती हैं। इस राशि के जातक संवेदनशील, दयालु लेकिन मूडी होते हैं। पीरियड्स के दौरान दर्द और बेचैनी महसूस होती है और आप इसे अपने आस पास के लोगों के साथ साझा करें।
सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि की महिलाएं व्यवहार से गौरवशाली, उग्र और ड्रामाटिक होती हैं। ये खुलकर लोगों को बताती हैं कि इनके पीरियड्स शुरू हो चुके हैं। वैसे आप दूसरों की सलाह मानने के बजाय खुद की सुनना ज्यादा पसंद करती हैं।
कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के लोग काफी व्यावहारिक, वफादार और विश्लेषणात्मक होते हैं। मगर ये उस वक्त तनाव में आ जाते हैं जब स्थिति इनके कण्ट्रोल में नहीं रहती है जैसे कि पीएमएस। पीरियड्स की अवधि में चीज़ों पर नियंत्रण रखने का प्रयास न करें और फ्री माइंडसेट के साथ काम करें।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
जब आप पीरियड्स में हों, तो बेहतर होगा कि आप अपनी जरूरतों को न भूलें। आप सोशल लाइफ में रहना पसंद करते हैं लेकिन एक लिमिट में। आप खुद पर फोकस करना पसंद नहीं करते हैं लेकिन आपको अपना ध्यान रखना सीखना होगा। आप जीवन की भागदौड़ से खुद के लिए समय निकालें। कुछ मीठा खाएं। खुद को पैंपर करें और स्पा का आनंद लें।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपके पास साधन की कमी नहीं है। आप काफी भावुक मगर जिद्दी प्रवृत्ति की हैं। आप किसी भी स्थिति में रुकना पसंद नहीं करती हैं, भले ही वो आपके पीरियड्स ही क्यों न हो। आपको इस दौरान खुद को हाइड्रेट करने और फिर आराम करने की जरूरत है।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आप मजाकिया, आशावादी और बेहद बहिर्मुखी हैं। आपको रोना पसंद नहीं है इसके बजाय अपने दर्द पर हंसना पसंद करती हैं । आप जानते हैं कि आपने कहां गलती की है और कहां गलती आपकी नहीं है। यही वजह है आपके साथ जो कुछ भी होता है, उसके लिए आप खुद को दोष नहीं देते हैं। आप हमेशा अपने आप को दर्द से दूर रखने का एक तरीका ढूंढ लेती हैं।
मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप दृढ़, अनुशासित और स्वतंत्र हैं। पीरियड्स अप्रत्याशित हो सकते हैं और इसलिए यह हमेशा आपकी योजना के अनुसार नहीं होंगे। भले ही आपके लिए जीवन अनिश्चित है और तब भी हम इसकी धारा में ही आगे बढ़ते हैं। आप तक उस दिशा में काम करती हैं जब तक आपको अपने पीरियड्स के दर्द को कम करने का तरीका नहीं मिल जाता है। यदि आपको बर्दाश्त से अधिक दर्द होता है तो डॉक्टर को दिखाना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। जब जीवन में किसी परिस्थिति से निपटने की बात आती है तो आप समझौता न करने वालों में से हैं। पीरियड्स के समय में आप फैशन से ज्यादा अपना कम्फर्ट देखें। आप कुशन, कंबल और स्नैक्स लेकर अपने पसंदीदा फिल्मों का आनंद लें।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप कलात्मक, स्नेही होने के साथ-साथ सहानुभूति रखने वाले भी हैं। जब आप अपने घर में होते हैं तो आप सहज महसूस करती हैं और आपको अपने बिस्तर से बाहर निकलने में भी आलस महसूस होता है। आप अपनी भावनाओं को महसूस करना पसंद करती हैं। आप अपने पीरियड्स के समय भी अपने मनपसंद काम करना जारी रखती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications