Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Mesh Sankranti Daan 2023: पितरों की कृपा पाने के लिए करें राशिनुसार दान, शुभ संयोग बनने से मिलेगा कई गुना लाभ
इस साल सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने की स्थिति को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे तब उस घटना को मेष संक्रांति कहा जायेगा।
साल 2023 की मेष संक्रांति कई मायनों में ख़ास है। 14 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रविष्ट हो जाएंगे। इस दिन एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन योग बनने वाले हैं। मेष संक्रांति 2023 के दिन सिद्ध योग, साध्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह तिथि बहुत शुभ है।

इस विशेष दिन पर स्नान, ध्यान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस तिथि पर पूजा-अर्चना करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त की जाती है। वहीं तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान देने की सलाह भी दी जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में शांति बनी रहती है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मेष संक्राति के दिन व्यक्ति को राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे पूर्वजों के साथ सूर्य भगवान भी प्रसन्न हो जाएं।
मेष राशि:
इस राशि के लोगों को मेष संक्रांति के दिन लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल और मसूर दाल दान करने से लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के लोग जीवन में शुभता प्राप्त करने के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप दही, दूध, सफेद फूल और सफेद रंग के कपडे दान में दे सकते हैं।
मिथुन राशि:
मेष संक्रांति 2023 में मिथुन राशि के लोगों के लिए हरे फल-सब्जियां, हरा मूंग दाल, हरे वस्त्र का दान करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि:
आप पितरों की कृपादृष्टि पाने के लिए शक्कर, बताशा, सफेद चंदन या अन्य किसी सफेद वस्तु का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि:
मेष संक्रांति के मौके पर आप लाल वस्त्र, लाल चंदन, कोई पीला फूल, गेहूं इत्यादि का दान कर सकते हैं। इसके प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।
कन्या राशि:
इस राशि के जातकों को हरे वस्त्र, हरी दाल या अन्य किसी हरी वास्तु का दान करना चाहिए।
तुला राशि:
14 अप्रैल मेष संक्रांति के दिन तुला राशि के लोगों को दूध, दही, शक्कर जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप इस दिन सुगंधित पदार्थों का भी दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक इस दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु राशि:
मेष संक्रांति के मौके पर पितरों के साथ साथ सूर्य देव की कृपा पाने के लिए जातक को पीले वस्त्र, पीतल, हल्दी आदि दान में देने चाहिए।
मकर राशि:
इस राशि के लोगों के लिए काले वस्त्र, काला तिल, कंबल, काली उड़द दाल का दान करना हितकारी रहेगा।
कुंभ राशि:
मेष संक्रांति के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ पाने के लिए इस राशि के लोग काला कपड़ा, लोहा, काला तिल का दान करें।
मीन राशि:
सूर्य देव मीन राशि से ही निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस दिन आपके लिए पीला वस्त्र, हल्दी, पीतल का दान करना फलदायी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
