Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Mesh Varshik Rashifal 2024: नए साल में बुलंदी पर रहेंगे मेष राशि वालों के सितारे, मिलेगी अपार सफलता
साल 2024 मेष राशि वालों के जीवन में ढेर सारे बदलाव लेकर आएगा। इस वर्ष आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे।
रिश्तों की बात करें यह समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। हालांकि आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप अपने रिश्तों को संजोकर रखने में कामयाब रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी।

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करने की भूल ना करें। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि यह नया साल आपके लिए कैसा रहेगा।
करियर राशिफल 2024
करियर के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साल के मध्य में काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। मुमकिन है इस अवधि में आप खुद का व्यापार शुरू करने की भी योजना बनाएं। इस वर्ष आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।
व्यापार राशिफल 2024
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रखने का प्रयास करना होगा। वाद विवाद से कारोबार में नुकसान हो सकता है। किताबें, स्टेशनरी, इवेंट मैनेजमेंट या फिर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से अपने कारोबार को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यदि आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
पारिवारिक और वैवाहिक राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है। इस दौरान आप भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप उनके साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आपके पिता को कोई बड़ी सफलता मिलेगी जिससे आपके परिवार की काया पलट हो सकती है। सितंबर के बाद का महीना थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान माता-पिता के संबंध में खटास आने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें चिंता और तनाव से दूर रहने की जरूरत है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत में विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए साल के अंतिम चार महीने कुछ कठिन रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट होंगे। ऐसे में आपको समझदारी से बात को संभालना होगा नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
प्रेम राशिफल 2024
इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में इस वर्ष प्रेम की बहार आएगी। यानी आपको आपका साथी मिल सकता है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आपके बीच कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि सारी परेशानियां दूर होगी और आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप अपनी ओर से अपने रिश्ते को संभालने का भरपूर प्रयास करेंगे। आप समझ पाएंगे कि आप एक दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं। इस वर्ष आपके पार्टनर को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपके रोमांस में यह बाधा बन सकता है। साल का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा और आपके प्रेम जीवन में केवल प्यार ही प्यार रहेगा।
वित्त राशिफल 2024
पैसों के मामले में इस साल आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन बावजूद इसके धन की आवक बनी रहेगी। शनि देव की कृपा से आपको एक स्थाई आमदनी प्राप्त होती रहेगी। हालांकि आपको फिजूल खर्ची से बचने की जरूरत है। आप सोच समझकर और केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा आप बचत के रूप में रखने का प्रयास करें। इससे आपका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। यदि आप अपनी कोई पुश्तैनी संपत्ति बिक्री करना चाहते हैं तो आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
शिक्षा राशिफल 2024
अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। तभी आपको सफलता मिलेगी। हो सकता है आपको बार-बार प्रयास करना पड़े। ऐसे में आप धैर्यवान रहें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने का प्रयास करेंगे। हालांकि बीच-बीच में पढ़ाई से आपका ध्यान हट सकता है। अगर आप पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
स्वास्थ्य राशिफल 2024
सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। शुरुआत में आपके रोग को पकड़ पाना काफी मुश्किल होगा। इस अवधि में आप काफी तनाव में रहेंगे। इसके अलावा खान-पान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत और कमजोर हो सकती है। जनवरी से लेकर अगस्त तक का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। सितंबर के महीने से सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नवंबर की शुरुआत से एक बार फिर आपका स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रहेगा। आपके पेट, आंखें या फिर दांत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। दिसंबर के अंत में आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications