Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Mohini Ekadashi 2024 Rashifal: 5 दुर्लभ योग में मनेगी मोहिनी एकादशी, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Mohini Ekadashi 2024 Rashifal: इस वर्ष मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 दिन सोमवार को है। मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर पाँच शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य जागेगा माँ लक्ष्मी की कृपा से। मोहिनी एकादशी पर इन जातकों को अपार धन लाभ के साथ नौकरी तथा कारोबार की क्षेत्र में मिल सकती है सफलता।
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 19 मई दिन सोमवार 2024 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष को मोहिनी एकादशी है। भगवान श्री हरि विष्णु नारायण ने एकमात्र स्त्री अवतार मोहनी के रूप में लिया था। यह अवतार उन्होंने समुद्र मंथन के पश्चात अमृत कलश की रक्षा करने के लिए लिया था।

इस वर्ष मोहिनी एकादशी पर बेहद ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जो कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा एवं भाग्यशाली साबित होने वाला है। मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर तीन राशि के जातकों को धन समेत नौकरी, मान-सम्मान, पारिवारिक सुख तथा कारोबार क्षेत्र में विस्तार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार पूर्वक वे कौन सी भाग्यशाली राशियाँ हैं जो मोहनी एकादशी पर चमक उठेगी।
मोहनी एकादशी 2024 पर बनेंगे 5 शुभ संयोग (Mohini Ekadashi 2024 Kab Hai)
मोहिनी एकादशी पर अनेकों शुभ योग का निर्माण होगा जैसे की मोहिनी एकादशी 19 मई पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस खास मौके पर शुक्र और सूर्य वृषभ राशि पर निवास करेंगे जिसके कारण शुक्र आदित्य और राजभवन योग का निर्माण होगा। इस योग के निर्माण से लोगों के जीवन में लाभकारी एवं मंगलकारी समाचार आते है। उनके जीवन के रोग, दोष, कष्ट समेत सभी संकट दूर हो जाते हैं और उन्हें अपार धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।
* सर्वार्थ सिद्धि योग - 19 मई दिन सोमवार प्रातः काल 5:28 से 20 मई दिन मंगलवार प्रातः काल 3:16 तक
* अमृत सिद्धि योग - 19 मई दिन सोमवार प्रातः काल 5:28 से 20 मई दिन मंगलवार प्रातः काल 3:16 तक।
* शुक्रदित्य योग
* राजभंग योग
मोहिनी एकादशी 2024 इन राशियों को मिल सकता है लाभ (Mohini Ekadashi 2024 Rashifal)
मेष राशि:
मोहिनी एकादशी पर मेष राशि के जातकों को बंपर लाभ प्राप्त होगा। धन दौलत के मामले में यह समय अत्यंत लाभदायी साबित हो सकता है। शुक्र के शुभ संयोग से आर्थिक स्थिति में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। लंबे अंतराल में किए गए निवेश में वर्तमान समय में आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। आपके मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में बनाए गए आपके समीकरण निश्चित ही सफल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह राशि:
मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर सिंह राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है। जिसके कारण उनका जीवन सुखमय व्यतीत होने की उम्मीद रहेगी। इस समय वाहन तथा प्रॉपर्टी की खरीदारी होने की संभावना रहेगी। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने पद पर स्थायी होने के मौके मिलने की पूर्ण संभावना है। इसके साथ ही आपके वेतन में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद रहेगी। पारिवारिक स्थिति में किसी भी प्रकार की मानसिक तथा शारीरिक तनाव उत्पन्न नहीं होगा। समाज में आपके मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है तथा इस दौरान आपका जीवन खुशहाली से बीतने की संभावना रहेगी।
वृश्चिक राशि:
मोहिनी एकादशी पर वृश्चिक राशि वालों की किस्मत का पिटारा खुल सकता है। आय के साधन में वृद्धि हो सकती है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में मौजूद उलझन का समाधान होने की संभावना है जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नव दांपत्य लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध बना रहेगा जिसके कारण आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक कमजोरी से आप ऊपर उठ सकते हैं। नौकरी पेशा वालों के वेतनमान में दुगुना वृद्धि होने की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति होने के संपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications