Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Vastu Tips for Money Plant: बस घर की इस दिशा में रख दें मनी प्लांट, झमाझम होगी पैसों की बरसात
Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट को होम बेस्ड प्लांट माना जाता है जो घर के बाहरी हिस्से के साथ साथ घर के अन्दर भी हवादार हिस्से में फल फूल जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो थोड़े ही समय में तेज़ी से बढ़ता है। यह सामान्य सी मिट्टी और सिर्फ पानी में भी उग जाता है।
इस पौधे को घर की समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस पौधे को वास्तु के अनुसार ही घर में रखा जाना चाहिए जिससे मनी प्लांट से संबंधित कोई वास्तु दोष उत्पन्न ना हो। जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में किस दिशा में रखा जाए -

इस दिशा में भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को ईशान कोण में बिलकुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं जो सुख, वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के विरोधी होते हैं। इस कारणवश मनी प्लांट को ईशान कोण में रखने का कोई अच्छा प्रभाव नहीं प्राप्त हो पाता।
वास्तु के अनुसार यहां रखें मनी प्लांट का पौधा
मनी प्लांट का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से होता है। इस पौधे को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। यह दिशा गणेश जी की मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख संपत्ति आती है।
पौधे को सूखने ना दें
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस पौधे को गलती से भी सूखने या मरने नहीं देना चाहिए। जैसी ही कोई पत्ती पीली पड़ जाए या सुख जाए तो उसे तोड़कर अलग कर देना चाहिए।
ज़मीन को ना छुएं
मनी प्लांट का पौधा बहुत जल्दी बढ़ता है और उसकी बेल दीवारों पर चढ़ती हैं। इसलिए इस बात का ख़ास ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट की कोई भी बेल ज़मीन पर ना रहें। उसे दीवार पर सहारा देते रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
