Monthly Career Horoscope May 2023: नौकरी व्यापार में इस माह इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की नौकरी

मई के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में इसका असर सभी 12 राशियों के करियर पर भी पड़ेगा। एक ओर जहां कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा, तो वहीं कुछ को कठिन प्रयास के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी।

अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि करियर के लिहाज से मई का महीना आपके लिए कैसा रहेगा तो यहां हम आपके लिए आपका मासिक करियर राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं।

Monthly Career Horoscope Rashifal May 2023: Know Which Zodiac Sign Is Lucky In terms of Career in Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर के दृष्टिकोण से आपके लिए मई का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। इसके अलावा आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। इस माह आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। व्यापारी निवेश कर सकते हैं। माह के अंत तक आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस माह उन्हें कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा इस माह आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। माह के अंत में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से मिथुन राशि वालों के लिए मई का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको एक अनजाना डर सता सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और आपको अपने फैसले स्वयं लेने में दिक्कत महसूस होगी। ऐसे में जल्दबाजी में आपको कोई भी कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारी पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए मई का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार इस माह आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी बढ़ सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। कुल मिलाकर इस माह आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस माह आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। वहीं विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा पैसा कमा पाएंगे।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि करियर से जुड़ी कोई समस्या है तो इस माह उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। बातचीत में कुशलता और अपने अच्छे व्यवहार के बल पर इस अवधि में आप अपनी परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने अपने कारोबार के लिए बैंक से कर्ज लिया है आप उसकी किश्तें चुकाने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें नहीं तो आने वाले समय में आप पर दबाव बढ़ सकता है। माह का अंत आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज को लेकर इस माह आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आप अपने करीबियों से भी सलाह लें। इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए माह की शुरुआत में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। वहीं व्यापारियों को कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की जरूरत है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार में देखने को मिल सकता है। इस अवधि में आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। साथ ही आपको झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका टकराव हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। पैसों की कमी की वजह से आपके कार्यों में कई बाधाएं आएंगी।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस माह आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। व्यापारी कोई पुराना कर्ज खत्म करने में कामयाब रहेंगे। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। माह के अंत में आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
करियर के लिहाज से मई का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आप जल्दबाजी में नौकरी बदलने का फैसला न लें। आप जहां हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। हो सकता है आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारी यदि साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। माह के अंत में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। इस माह आपके विदेश यात्रा की इच्छा भी पूरी हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस अवधि में आप व्यापार विस्तार की भी योजना बना सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, May 4, 2023, 12:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion