Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Monthly Health Horoscope June 2023: जून के महीने में ये राशियां रहेंगी फिट और एनर्जेटिक, मिलेगी रोगों से मुक्त
ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं या फिर रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जून का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा तो यहां
हम आपके लिए आपका मासिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। इससे आप अपनी सेहत से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं जून का महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस माह मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माह की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाली है। इस अवधि में सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। छोटी मोटी दिक्कतें लगी रहेगी, लेकिन माह मध्य में आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। धीरे-धीरे आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आती दिखाई देगी। हालांकि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा। इसके अलावा आप खुश रहने का प्रयास करें।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस अवधि में आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना होगा। जरा सी गड़बड़ी सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें, साथ ही गलत खानपान की आदतों से भी दूर रहें। माह के अंत में मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है। हालांकि जल्द ही इससे आपको राहत मिलेगी, लेकिन आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य के लिहाज से माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। इस दौरान आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। अच्छी सेहत का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे, लेकिन महीने के आखिरी हफ्ते में आपको अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपको काम के साथ खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान काम का बोझ बढ़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे और आपकी थकान भी बढ़ेगी। ऐसे में केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी आप काफी परेशान रहेंगे। इस अवधि में आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप खुद पर कामकाज ज्यादा दबाव डालने से बचें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय से परेशान हैं तो इसमाह आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही चलें। आपको व्यर्थ के क्रोध और तनाव से बचना होगा। विपरीतपरिस्थितियों में भी आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस माह आपके लिए कई यात्राओं का योग बन रहा है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी पाचन शक्ति भी कुछ कमजोर रहेगी।बेहतर होगा आप खानपान में गड़बड़ी ना करें। माह के अंत में आपको आंखों से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, साथ ही आपका काफी धन भी खर्च होगा।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस माह आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपअच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है या फिर आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर माह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
माह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि आपकी लापरवाही के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं होगी। इसके अलावा आपको कंधे या एड़ी में भी दर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए जून का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे। इसके अलावा आप काफी उत्साहित और प्रसन्न भी रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा हर किसी को प्रभावित करेगी। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव भी करें। इस दौरान आप खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए किसी नए व्यायाम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि के लोगों को जून के महीने में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें। इस दौरान आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। इस दौरान आपको लंबी यात्रा पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आप काफी कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे। आपका तनाव भी बढ़ सकता है जिसकी वजह से अधिकांश समय आपको अनिद्रा और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसअवधि में आपको एक अजीब सी बेचैनी महसूस होगी।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी इम्युनिटी कमजोर रहेगी और छोटी-छोटी बीमारियां भी आपको घेर सकती है। इस इस अवधि में आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ भी हो सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आप व्यर्थ की चिंताओं से बचें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
