Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Love Horoscope June 2023: जानें किन राशियों के लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा जून का महीना
प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है जिसे सिर्फ महसूस कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर, अगर आपके मन में अपने रिश्ते को लेकर कई सवाल है तो यहां हम आपके लिए आपका मासिक लव राशिफल लेकर आए हैं जिससे आप यह जान सकते हैं कि जून का महीना प्यार मोहब्बत के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा।
क्या इस अवधि में आपके रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी या फिर आपके बीच मनमुटाव और मतभेद हो सकते हैं। तो चलिए देखते हैं जून के महीने में आपकी रोमांटिक लाइफ में कौन सा नया मोड़ आने वाला है।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। इस अवधि में आप किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको इस तरह की गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। आप अपने साथी को प्यार और सम्मान देने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो आपकी रिश्ते में दूरियां सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके प्रेम जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस दौरान आपको एक दूसरे को जानने का फिर से मौका मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप सिंगल हैं तो इस माह आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। आपका गलत रवैया आपके बीच खटास की वजह बन सकता है। इसके अलावा दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी राय न बनाएं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। इस माह आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मुमकिन है आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएं लेकिन आपके बीच का प्यार और गहरा होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के अंत में आपको उनकी ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं और आपको सच्चे प्यार की तलाश है जो इस माह आपको मनचाहा पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। शादीशुदा लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए एक दूसरे को पर्याप्त समय देना होगा।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जून का महीना आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस माह आपको अपने साथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग भी मिलेगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो साथी से बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह हम आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और लंबे समय से उन्हें प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इस माह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। इस अवधि में आपको रोमांटिक डेट पर जाने के मौके मिलेंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। माह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थिति कुछ तनावपूर्ण नजर आ रही है। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। उनका गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको खुले दिल से अपने मन की बात साझा करने की आवश्यकता है। अगर आप सिंगल हैं और आपको पार्टनर की तलाश है तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। यदि आप अपने रिश्ते को लेकर दुविधा में है तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से सोच विचार करके ही अपना फैसला लें। माह के मध्य में साथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके रिश्ते में बड़ी दरार आने की संभावना है। इस अवधि में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
छोटी छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। ऐसे में आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। इस अवधि में आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने पार्टनर को आप खास होने का एहसास कराएं। आप बिना सोचे समझे अपने साथी से कोई भी वादा करने से बचें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ नयापन महसूस होगा। एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताने के कई मौके आपको मिलेंगे। आपके बीच का प्यार भी बढ़ेगा। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। अपने साथी को खुश करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च भी कर सकते हैं। हालांकि आपको इस तरह के दिखावे से बचने की आवश्यकता है। आप सच्चे मन और ईमानदारी से अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश करें।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके बीच गलतफहमियां बड़ी सकती है। इस दौरान आपके साथी का गलत रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने के बाद ही अपना फैसला लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
