Latest Updates
-
Soft Melt in Mouth Dahi Bhalla Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा नरम और स्वादिष्ट दही भल्ला -
चाय पीने से पहले पानी पीना चाहिए या बाद में? 99% लोग करते हैं ये गलती, जानें क्या है सही तरीका -
World Schizophrenia Day 2026: क्या होता है सिजोफ्रेनिया? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज -
Rajasthani Village Style Besan Kadhi Recipe: पारंपरिक स्वाद वाली कढ़ी अब घर पर बनाएं -
Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार उपाय -
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद
Monthly Health Horoscope May 2023: मई के महीने में ये राशियां उठाएंगी अच्छी सेहत का आनंद
अच्छा स्वास्थ्य सफलता के लिए बेहद जरूरी है। अगर सेहत अच्छी न हो तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यक्ति को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत रहकर हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि मई का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कितना अनुकूल रहने वाला है तो यहां हम आपके लिए आपका मासिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। मासिक स्वास्थ्य राशिफल के माध्यम से आपको आपकी सेहत से जुड़ी सारी जानकारियां मिल सकती हैं। तो चलिए देखते हैं इस माह कैसा रहेगा आपकी सेहत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से मई का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए ठीक रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। काम का बोझ बढ़ने के कारण आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सेहत में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से भी इस अवधि में आप परेशान रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम भी करने की सलाह दी जाती है।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो इस दौरान कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको छोटी सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। इसके अलावा दवाइयों का भी सेवन करते रहें। अगर आप अपने खर्चों में कटौती करना चाहते हैं तो आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। आप रोजाना हल्के-फुल्के व्यायाम के साथ मेडिटेशन भी करें।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
खानपान में गड़बड़ी के कारण इस समय आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माह की शुरुआत आपके लिए कुछ भी धीमी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आपको खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रहना होगा। मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहने का प्रयास करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप ज्यादातर समय अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है। अगर लंबे समय से आपको कोई बीमारी परेशान कर रही है तो इस दौरान आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आप अपने जीवन जीने के तरीके में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। आप छोटे छोटे ब्रेक लेते रहें। इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर आपको सिगरेट, शराब गुटका आदि जैसी बुरी आदतें हैं तो इस अवधि में इन बुरी आदतों से छुटकारा पाने का प्रयास करें। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। व्यर्थ की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट न करें। इससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। अपने दिमाग को शांत रखें और सकारात्मक रहें। आपको जल्द ही अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। माह के अंत में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है, लेकिन सही इलाज से आपकी यह परेशानी दूर होगी। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो इस माह आपकी यह परेशानी बढ़ने वाली है। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।आप बाहर के भोजन से परहेज करें। इसके अलावा आप अपनी डाइट में ताजे फलों के साथ हरी सब्जियों को भी शामिल करें। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए मई का महीना बहुत ही थकान भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध भी आ सकता है। आप अपना रवैया आशावादी रखें। इससे आपकी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खुद को सेहतमंद रखने के लिए इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में बड़े बदलाव करेंगे और जल्द ही इसका असर आपको देखने को भी मिलेगा। अगर पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस महीने आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। यदि आप नियमित रूप से सही समय पर भोजन करते हैं और रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते हैं तो आप रोग मुक्त रहेंगे।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से मई का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रख पाएंगे। इस दौरान आप अपना रूटीन हेल्थ चेकअप भी करवा सकते हैं। हालांकि आप बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहना होगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस अवधि में आप जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। साथ ही खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। इसके अलावा शरीर के किसी हिस्से में दर्द से भी परेशान रहेंगे। आपको संतुलित जीवन शैली बनाए रखने की आवश्यकता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आप रोगों से दूर रहेंगे। इस अवधि में आपकी एनर्जी लेवल भी बढ़ेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे। यदि लंबे समय से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो इस माह आपकी समस्या का समाधान होगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप जिम आदि भी ज्वाइन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications