Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?
Monthly Love Horoscope April 2023: प्यार और रोमांस से भरा रहेगा इन राशियों के लिए अप्रैल का महीना
अप्रैल का महीना आपके लिए कितना रोमांटिक रहेगा और आपकी लव लाइफ में कौन से उतार-चढ़ाव या बदलाव
आने वाले हैं, यह जानने के लिए आप पढ़ें अपना मासिक राशिफल। तो चलिए देखते हैं इस माह प्यार के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह माह आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ मुलाकात करने के आपको कई अवसर मिलेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो इस माह आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है और आपकी लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आपकी सकारात्मकता और आकर्षक व्यक्तित्व किसी खास को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है। वहीं प्रेम विवाह करने वाले जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस माह आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। आपको अपने साथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की दूरियों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। माह के अंत में आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस माह आप अपने साथी से इस विषय पर खुलकर बातचीत कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। परिजनों का सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। इस अवधि में आपकी नज़दीकियां बढ़ेगी साथ ही एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। इस माह आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। अपने साथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप खुद को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान आपके रिश्ते में दूरियां सकती है। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके बीच की खटास कम होगी और आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करेंगे। हालांकि आपको अपने पार्टनर पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखना होगा।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस माह आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आप कशमकश में रहेंगे। नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले आपको एक अनजाना सा डर सता सकता है। अगर आप पहले से ही रिश्ते में है तो आपको अपने रिश्ते को महत्व देना होगा। अपने साथी से कोई भी झूठा वायदा करने से बचें। साथ ही आपको उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने से भी बचना होगा। रिश्ते में बने रहने के लिए आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो विपरीत परिस्थितियों में आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस माह आपको अपने पार्टनर की ओर से कई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकते हैं। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा। आप खुलकर एक दूसरे के सामने अपनी भावनाएं भी व्यक्त करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो इस घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके बीच अविश्वास की भावना रहेगी और बात बात पर आपके बीच टकराव संभव है। इस माह कुछ बाहरी लोगों के दखलंदाजी के कारण भी आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर होगा इस तरह के मामलों में आप बहुत ही सोच समझ कर अपने फैसले लें। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कदम आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आप खुलकर अपने दिल की बात कहें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हो सकता है आपके परिजनों को यह नामंजूर हो। ऐसे में आप काफी चिंतित और परेशान रहेंगे।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस माह आपको डेट पर जाने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि आप चाहकर भी अपने मन की बात साथी से शेयर नहीं कर पाएंगे। यदि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर को और अच्छी तरह से समझने की आवश्यकता है। अगर आपको अपने लिए किसी अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो इस माह आपको खुशखबरी मिल सकती है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस दौरान आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आप खुद ही आगे बढ़कर पहल करें। भविष्य में किसी भी तरह के टकराव यह अनबन से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। बेवजह का शक या अविश्वास की भावना से बचें। माह के अंत में आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











