Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Monthly Love Horoscope May 2023: जानिए प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना
लव बर्ड्स के लिए मई का महीना कितना रोमांटिक रहने वाला है, अगर आप यह जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए आपका मासिक लव राशिफल लेकर आए हैं।
यहां आपको अपनी रोमांटिक लाइफ से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। तो चलिए देखते हैं इस माह प्यार मोहब्बत के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे। क्या आपको अपने पार्टनर का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपकी रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको संयम रखना होगा। इस दौरान आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर टकराव संभव है। हालांकि माह के अंत में परिस्थितियों में सुधार नजर आ सकता है। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और आपके बीच की कड़वाहट भी कम हो सकती है। माह के अंत में आपको दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में वृषभ राशि वालों के लिए मई का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप अपने भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। आपको अपने साथी का एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी मिल सकती है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके लिए यह महीना थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में पार्टनर के लिए समय निकालने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे का सम्मान करें और अपना भरोसा मजबूत रखें। मानसिक रूप से आप तो कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आप अपने साथी को कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। मुमकिन है आप उनके साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए यह माह कुछ बेहतर साबित होगा। यदि किसी कारणवश आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझने का मौका मिलेगा। आप उनसे अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। माह के अंत में आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। माह के अंत में आप अपने साथी के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस माह आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद आप अपने साथी के लिए पर्याप्त समय निकालने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ भी अच्छा वक्त बिता पाएंगे। आप एक दूसरे के और भी करीब आ सकते हैं। ऐसा साथी पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली मानेंगे।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस माह आपके लिए सुखद संयोग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। एक दूसरे से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी यह माह कुछ बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस माह आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी लव लाइफ में खुश नहीं रहेंगे। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो बात संभल सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों की बातों में आकर आप अपने साथी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। यदि मन में कोई बात है तो आपको खुले दिल से अपना पक्ष रखने की जरूरत है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस माह आपकी रोमांटिक की लाइफ में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। आपके साथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। वे आपको आपका मनपसंद तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा आपको खास महसूस कराने के लिए कुछ बढ़िया भी प्लान कर सकते हैं। मुमकिनने है वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो इस माह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। यदि आप विवाह करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो इस माह आपकी इस समस्या का समाधान होगा। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिले जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे को और अच्छी तरह से समझने लगेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रोमांटिक डेट पर जाने के कई मौके आपको मिलेंगे। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी कर पाएंगे। आपके रिश्ते को परिवार का सपोर्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। इस माह जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों पर आपके साथी के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आपके रिश्ते में दूरियां भी बढ़ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। भावुक होकर आप कोई भी फैसला लेने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications