Monthly Horoscope (August): अगस्त का महीना इन राशियों के लिए रहेगा चुनौतियों से भरा

अगस्त का महीना जहां कुछ राशियों के लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है, वहीं कुछ के जीवन में नई चुनौतियां आएंगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए यह माह कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों को इस माह मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। जहां कुछ मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को साझेदारी में किसी भी कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए नरम गरम रहने वाला है। माह के अंत में आप परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

August 2023

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस माह आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और आपको आय का नया स्त्रोत भी मिल सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, नारंगी, लाल, मैरून

मिथुन (मई 20 से जून 20):

करियर के लिहाज से आपके लिए अगस्त का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है, आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप विदेशी कंपनियों के साथ भी कारोबार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। धन की आवक अच्छी रहेगी और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में भी काफी बदलाव करें।
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: नारंगी, पीला, गुलाबी, बैंगनी, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस माह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा पर भी आपको धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। माह के अंत में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपकी कुछ योजनाओं में बाधाएं आ सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, आसमानी, गहरा हरा, लाल

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगस्त का महीना आपकी निजी जीवन में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। परिवार में भ्रम और अहंकार की स्थिति रहेगी। ऐसे में अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और उसका बुरा असर आपके काम पर ही पड़ेगा। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि महीने का अंत आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से अगस्त का महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापारियों को बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नौकरी बदलने का यही उचित समय है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो माह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ग्रहों की प्रतिकूल दशा के कारण इस अवधि में आपको कामकाज से जुड़ी समस्या हो सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। काम का बोझ बढ़ेगा। इसके अलावा आप छोटी-छोटी कई गलतियां करेंगे। ऐसे में उच्च अधिकारियों के साथ आपको बॉस के भी गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है माह के मध्य में आप दोबारा वापसी कर सकें। इस दौरान अतीत में किए हुए कड़े परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बावजूद इस अवधि में अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान दें। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आप बिना सोचे समझे ना करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

August 2023

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को अपना छोटा से छोटा काम भी मन लगाकर करने की सलाह दी जाती है। यदि आप एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लाभ कमाने का अच्छा मौका भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घरेलू कलह समाप्त होगा। इस दौरान रिश्तो में सुधार आएगा। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, नारंगी, गुलाबी, नीला, क्रीम

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आप जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह माह थोड़ा धीमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। इस दौरान आपको खुद पर भी ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस माह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन भी खर्च हो। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। माह के मध्य में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान में गड़बड़ी और अनियमित दिनचर्या के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 8, 18, 30, 45, 59
शुभ दिन:, सोमवार, बुधवार, रविवार, गुरुवार
शुभ रंग: हरा, पीला, लाल, बैंगनी, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको लाभ कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको पार्टनर के साथ वाद-विवाद से भी बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अगस्त का महीना कुछ निराशाजनक रहने वाला है। कई प्रयासों और परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको जल्दबाजी और नकारात्मकता से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अपनी सेहत का और ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर अधिक रहेगा। आपको मन लगाकर अपना काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस अवधि में आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की भी मंजूरी मिल जाए। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला इस अवधि में सुलझ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की भी प्रबल संभावना है। सेहत का मामला इस दौरान अच्छा रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, July 28, 2023, 11:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion