Latest Updates
-
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान -
होली पर पकवान खाकर पेट में जमा हो गई है गंदगी, तो बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन -
Holi Bhai Dooj Katha: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाते हैं? जानें भ्रातृ द्वितीया की पौराणिक कथा
Monthly Horoscope August 2024: अगस्त में बन रहे हैं ये दो कष्टकारी योग, इन राशियों को झेलना होगा भयंकर तूफान
August 2024 Monthly Horoscope in Hindi: अगस्त के महीने में कुल 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस माह सूर्य शुक्र मंगल और बुध अपना घर बदलने वाले हैं। इसके अलावा सूर्य और शनि का समसप्तक योग बन रहा है। वहीं राहु और सूर्य का षडाष्टक योग बन रहा है। ये दोनों ही योग कुछ राशि वालों के जीवन में हलचल मचा सकते हैं। आइए आपके मासिक राशिफल से जानते हैं कि अगस्त का यह महीना सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको सेहत और पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करें और ज्यादा से ज्यादा बचत करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जिन्हें आप नजरअंदाज ना करें बल्कि तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। व्यापारियों की मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। ऐसे में उनकी मदद से आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यह माह आपके लिए सुखद रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके करियर की, आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आपका पूरा फोकस आपके काम पर होगा। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप लगातार उनका दिल जीतते रहेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होने की संभावना है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। रिश्तों के लिहाज से महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ कठिन हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों का सहयोग भी आपको मिलेगा। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करना होगा और अपने रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपके पास धन पर्याप्त मात्रा में आएगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। खासतौर पर खाने पीने के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से आपको बचना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत को अनदेखा करना आप पर भारी पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें नहीं तो आपकी निजी और पेशेवर जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। इस अवधि में खराब स्वास्थ्य के कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने की संभावना है। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को भी आप ठीक से पूरा नहीं कर पाएंगे। कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने की संभावना है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप अपना प्रयास जारी रखेंगे। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है अगर आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। केवल मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं। यह बात आपको समझने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। लव लाइफ में चल रही समस्याओं को आप समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें नहीं तो आपके बीच अलगाव संभव है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और बेवजह की चीजों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। क्रोध और तनाव से भी आप दूर रहें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के नौकरीपेशा के लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। अगर आप बेरोजगार हैं और अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बढ़िया ऑफर्स मिल सकते हैं। व्यापारियों को कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। विशेष रूप से पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दूसरों के कहने पर निवेश आदि से जुड़े फैसले ना लें। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ छोटी मोटी समस्याएं हो सकती है, लेकिन रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों का विवाह के बंधन में बंधने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी लव मैरिज होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होना चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आप के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कमजोर सेहत की वजह से आप काफी चिड़चिड़े हो सकते हैं। इस दौरान आपको ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि के जातकों को अगस्त के महीने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। इस अवधि में आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर नहीं चलेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए महीने की शुरुआत काफी अच्छी होगी, लेकिन उत्तरार्ध में वर्कलोड बढ़ने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों को कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों की वजह से समस्या हो सकती है। यदि हाल ही में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिला है तो आप अपनी देखरेख में ही कार्य करवाएं। चिंता और तनाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इसके अलावा आपको आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत आपके लिए काफी शानदार होगी। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके सारे काम पूरे होंगे और आपकी चिंताएं दूर होगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरी सकारात्मक और आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कहानी यात्राएं करनी पड़ सकती है। मुमकिन है आपको विदेश जाने का भी मौका मिले। ऐसे में आपका करियर एक नया मोड़ ले सकता है। व्यापारियों को कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसे में आपको लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आंख बंद करके अपने पार्टनर पर भरोसा करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए अगस्त का महीना कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके बीच विश्वास और आपसी समझ की कमी रहेगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में भी कुछ उथल पुथल रहने की संभावना है। हालांकि आप दोनों अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे जिसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। सेहत को लेकर आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। छोटी छोटी समस्याएं भी बड़ा रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके लिए अगस्त का महीना सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन पैसे और सेहत के मामले में की गई लापरवाही महंगी साबित होगी। इस माह आपको अपने धन प्रबंधन और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से महीने की शुरुआत में आपके कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। यदि बात आपके स्वास्थ्य की करें तो छोटी छोटी समस्याएं हो सकती है जिन्हें अनदेखा करना आप पर भारी पड़ सकता है। यदि आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही करेंगे तो किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। इस माह आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को कुछ संभलकर रहना होगा। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। माह के अंत में व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें। अपने निजी मामलों में दूसरों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके बीच प्यार के साथ टकराव भी होगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर अगस्त का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। आए कि नए स्रोत बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। खासतौर पर दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी ना करें। माह का अंत आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापारियों के लिए अगस्त का महीना उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। अपने पार्टनर का विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावट आएगी, लेकिन आप मेहनत और प्रयास करते रहें। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा, लेकिन आप सतर्कता बनाए रखें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
केवल भाग्य के भरोसे ना बैठें बल्कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले, लेकिन आप धैर्यवान रहें और हिम्मत से काम लें। समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने की संभावना है। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटक सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ ज्यादा ही शानदार रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि आप किसी नहीं कार्य की शुरुआत करेंगे तो उसमें भी आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। रिश्तों के मामले में यह माह आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, लेकिन यदि बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको पेट, कंधे, आंखों यह पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर आपके बीच टकराव होने की संभावना है। ऐसे में आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है, लेकिन इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में ना लें। शादीशुदा जातकों को झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें और अपने बीच का प्यार कम ना होने दें। विद्यार्थियों के लिए अगस्त का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से भी सहयोग कुछ कम मिलेगा। व्यापारियों को सरकारी क्षेत्र से लाभ हो सकता है। हालांकि सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएं। सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गलत खान पान की आदतों से बचें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
महीने की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया होगी। इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है, लेकिन इस माह का उत्तरण उत्तरार्ध आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। हालांकि आप जल्दी ही सारी परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ कमाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस अवधि में आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आपके बीच छोटे मोटे टकराव हो सकते हैं, लेकिन एक दूसरे के प्रति आपका प्यार बना रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान बनाए रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस माह आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य और पैसा दोनों ही आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन ना करें। इसके अलावा व्यर्थ के खर्चों से भी आप बचें। कामकाज के लिहाज से अगस्त का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की किस्मत का सितारा चमकेगा और आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपने साथी पर शक करने से बचें। विद्यार्थियों को अपने मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। आपको निद्रा की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा पेट या आंखों से जुड़ी समस्या होने की भी संभावना है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











