Monthly Horoscope January 2024: बेहद धमाकेदार होगी इन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत

January 2024 Rashifal : साल का पहला महीना जनवरी सभी राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसके लिए यह माह बेहद फलदाई रहेगा और किसे रहना होगा संभलकर।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए जनवरी का महीना उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। माह का मध्य आपके लिए कुछ राहत भरा रहने वाला है। एक बार फिर आपकी वापसी होगी। इस दौरान आप अपने कामकाज को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। हो सकता है इस अवधि में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़े। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के लिए आप बहुत ही कड़ा परिश्रम करेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको उन्हें अहमियत देना होगा। अपनों की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

Monthly Rashifal For January, 2024 for all 12 zodiac signs in Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

माह की शुरुआत आपके लिए काफी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। मुमकिन है पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटक जाए। ऐसे में आपको काफी जुंजलहट महसूस हो सकती है। अचानक काम का बोझ बढ़ने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर अधिक रहने की संभावना है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि भूमि मकान से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो इस माह उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर अपने प्रिय के साथ टकराव से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके प्रतिकूल नजर आ रहा है। आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह माह ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। माह की शुरुआत में आपको करियर कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। यह यात्राएं बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। व्यापारी यदि इस अवधि में किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। माह के अंत में आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासतौर पर अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के बेरोजगार जातक के लिए यह माह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से आप रोजी रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि आप पहले से ही खुद का व्यापार कर रहे हैं तो आपको जोखिम भरे निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस अवधि में संभलकर रहना होगा। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। मुमकिन है आप छोटा-मोटा निवेश करने का भी निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच गजब का तालमेल देखने को मिलेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप विदेश जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस माह आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना को गति मिलेगी। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और इसका पूरा फायदा भी आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। खासतौर पर यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल को सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान लव पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके कुछ कार्य योजना के अनुसार पूरे ना हो। इस तरह की परिस्थिति में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की आवश्यकता है। मुमकिन है इस अवधि में आप पर वर्कलोड अधिक रहे। नौकरी हो या व्यापार आप योजनाबध्द तरीके से काम करने का प्रयास करें। इससे आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा और आप कई तरह की समस्याओं से बच सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। वहीं व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। खासतौर पर बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय आप समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में माह का मध्य बहुत ही खर्चीला रहेगा। इस दौरान घर की मरम्मत आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई कर्ज या उधर भी चुकाना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी लेकिन आपको कुछ अकेलापन महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप दोस्तों और परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही बना लें और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में आप कड़ा परिश्रम करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। माह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा आप सेहत को नजरअंदाज ना करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के व्यापारियों के लिए या माह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि बाजार में लंबे समय से आपका धन फंसा हुआ है तो इस माह उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप इस तरह की गलती करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में किया हुआ परिश्रम आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकता है। किसी कारणवश यदि आपका प्रमोशन अटका है तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजी रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। माह के अंत में आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको अपने रिश्ते को अहमियत देना होगा। बेवजह का अहंकार आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए औसत रहने वाला है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। माह के मध्य में आपको आय का नया स्रोत भी आपको प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस माह आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन बावजूद इसके आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने फैसले लेंगे और आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। वहीं रोमांटिक लाइफ में भी आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और बेवजह के क्रोध से बचें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप अपने फैसले भी आसानी से ले पाएंगे। इस अवधि में घर के सदस्यों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। कामकाज को लेकर आप बेवजह की चिंता करने से बचें। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी मेहनत पर पानी फिर जाए। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जल्द कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो इस माह आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नीचे हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपनों के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। हो सकता है आपकी यह बात उन्हें नाराज कर दे। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत बर्ताव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हो सकता है आप ठीक से अपने काम पर फोकस भी ना कर पाएं। यदि इस समय आप धैर्य और समझदारी से कम लेंगे तो आप आसानी से इस मुश्किल को पार कर पाएंगे अन्यथा आप बेवजह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। माह के अंत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर जनवरी का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा को आप अपने फैसले सोच समझ कर लें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपका फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। आप सही दिशा में प्रयास करें और सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहेंगे। इस दौरान जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप समय पर भोजन करें। इसके अलावा आप पर्याप्त आराम भी करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, January 1, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion