Latest Updates
-
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Monthly Horoscope (July 2023): जुलाई का महीना इन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की बहार
जुलाई का महीना जहां कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आइए आपके मासिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह माह।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके लिए जुलाई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान कुछ मामलों में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरी हो या व्यापार यह माह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी किसी तरह की लापरवाही ना करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 6,11,20,35,42
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग:हरा, गुलाबी, नारंगी, पीला

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत के बल पर इस माह आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। आपको बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहतर रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4,11,29,36,45
शुभ दिन:बुधवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, नारंगी, पीच, हरा
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको विदेश जाकर नौकरी करने का भी अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप नए क्षेत्र में व्यापार कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पैसों की आवक अच्छी रहेगी और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 6,16,24,32,40
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग:लाल, पीला, नीला, हरा
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। व्यापारियों को इस माह कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने के कारण आपको काफी निराशा होगी। घर का माहौल इस दौरान काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। परिजनों के बीच अहंकार की भावना उत्पन्न हो सकती है। पैसों की बात करें तो अचानक खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर इस माह आपको अधिक सतर्क रहना होगा। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 9,18,22,31,46
शुभ दिन:शुक्रवार, सोमवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग:नारंगी, पीला, आसमानी, हरा
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस माह आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह कुछ कठिन रहेगा। वहीं व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। इस माह ग्रहों की शुभ स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 2,14,29,33,48
शुभ दिन:बुधवार, मंगलवार, शनिवार, रविवार
शुभ रंग:गोल्डन, आसमानी, भूरा, नीला
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा और आप काफी दबाव महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का व्यवहार भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापारियों को साझेदारी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। इस माह को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आप कर्ज भी लें। वैवाहिक जीवन में अशांति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक:1, 17,25,33,40
शुभ दिन:सोमवार, गुरुवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग:पीला, गहरा लाल, हरा, गुलाबी
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इस अवधि में धन कमाने के लिए आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए माह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान काम में गड़बड़ी होने के कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपके लिए नौकरी का कोई नया ऑफर आ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो रिश्तों में सामंजस्य की कमी देखने को मिलेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक:3, 14,26,31,42
शुभ दिन:रविवार, बुधवार, शुक्रवार, सोमवार
शुभ रंग:नीला, पीच, बैंगनी, भूरा

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। आपको इस तरह की बातों से बचना होगा नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें सलाह दी जाती है। इस अवधि में घर में वाद विवाद बढ़ सकता है। माह के अंत में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक:2,12, 20,33,48
शुभ दिन:मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग:क्रीम, जामुनी, नारंगी, ग्रे
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय भी लेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1,14,25,39,44
शुभ दिन:मंगलवार, शनिवार, सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग:लाल, बैंगनी, गुलाबी, हरा
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस माह अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको दैनिक खर्चे पूरे करने में काफी परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में टकराव संभव है। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को और कमजोर बना सकती है। आपके बीच अलगाव भी हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। अधिक तनाव और चिंता के कारण इस अवधि में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:4,15, 27,31,45
शुभ दिन:शुक्रवार, मंगलवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग:गहरा हरा, पीला, नारंगी, सफेद
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने प्रदर्शन से स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। अच्छे भविष्य के साथ आने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:5, 11,29,36,45
शुभ दिन:रविवार, बुधवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: सफेद, जामुनी, आसमानी, पीला
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। यदि घर में वाद विवाद चल रहा है तो इस माह सब कुछ शांत हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। खानपान में गड़बड़ी के कारण इस दौरान सेहत में गिरावट आ सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 4,12,30,41
शुभ दिन:शनिवार, मंगलवार, सोमवार, रविवार
शुभ रंग:गुलाबी, हरा, नारंगी, आसमानी
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











