Monthly Horoscope July 2024: जुलाई में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे अपना घर, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये माह

अपने भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहां हम आपके लिए आपका मासिक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं।

Monthly Rashifal For July 2024 for all 12 zodiac signs in Hindi

Monthly Horoscope 2024 in Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

जुलाई का महीना आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपकी कोई खोई हुई कीमती वस्तु आपको वापस मिल सकती है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर पर कुछ तनाव संभव है, लेकिन आप हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे और उन्हें आसानी से पार करने में भी सफल रहेंगे। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें और सोच समझकर अपने फैसले लें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप खुद पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: पीला, नारंगी, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कई अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपके सारे रुके हुए काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको आए के नए नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जिस प्यार के लिए आप काफी अरसे से तरस रहे हैं, इस दौरान आपको वह मिल सकता है। मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत ठीक नहीं है तो उनकी स्वास्थ्य मत भी सुधार आएगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, मैरून, हरा, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जुलाई के महीने में आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। अगर आपका पैतृक व्यापार है तो आपको उससे जुड़ने का मौका मिलेगा। आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। अपनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। यदि सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो इस दौरान आपको काफी आराम मिल सकता है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: शुक्रवार, सोमवार, बुधवार, शनिवार

शुभ रंग: लाल, नीला, पीच, गुलाबी

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके लिए जुलाई का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि कुछ समय से बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस माह आपको हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही आप आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आप उसे बातचीत के द्वारा सुलझाने की कोशिश करें। इससे विवाद की स्थिति टल जाएगी। माह के अंत में आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। हालांकि सफर के दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: हरा, क्रीम, गोल्डन, पीला

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और इस दौरान उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल को आसानी से पार करेंगे। हो सकता है आप निवेश आदि भी करें जिससे परिस्थिति को संभालने में आप सफल रहें। घर का माहौल संतोषजनक रहेगा, लेकिन आपको अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। खासतौर पर जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। यदि आपने उनसे कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, शुक्रवार, गुरुवार

शुभ रंग: जामुनी, हरा, सफेद, पीला

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने अंदर की कमियों को पहचानकर आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें ना कि अपनी असफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठेहराएं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बढ़िया जॉब मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य करते हैं तो तो अपने करीबियों से सलाह मशवरा जरूर करें। सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आपको सही खान पान के साथ चिंता और तनाव से भी दूर रहना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2,12,25,33,42

शुभ दिन: गुरुवार, बुधवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: नारंगी, पीच, नीला, लाल

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस माह आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आप रुकी हुई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको निवेश आदि करने का भी मौका मिलेगा। करियर में तरक्की हो सकती है। आप को उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी अच्छे पद पर मनचाही नौकरी मिल सकती है। रिश्तों में दूरियां आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस कड़वाहट को खत्म करने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: शनिवार, बुधवार, मंगलवार, सोमवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, सफेद, बैंगनी

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपका आक्रामक स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अपने रिश्तों की अहमियत को समझें और उन्हें महत्व दें। जल्द सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें। सफलता की कुंजी केवल मेहनत है, इसलिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप काम का दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप आए का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो माह के अंत में आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आपके साथी खुलकर आपसे अपने मन की बात भी शेयर कर सकते हैं। आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की में आ रही है सारी बधाएं दूर होगी। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों को कोई नया व्यवसाय करने का मौका मिलेगा। इस समय पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। निवेश आदि करने के लिए यह समय अनुकूल है। घर का वातावरण संतोषजनक रहेगा। आपके अपने हर सुख दुख में आपका साथ देंगे। खासतौर पर माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग:पीला, सफेद, नारंगी, क्रीम

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के काम और प्रतिभा को काफी सराहा जाएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापारी अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। आप खुलकर एक दूसरे से बात करेंगे। रोमांटिक लाइफ में बदलाव आएगा। आपका प्रेम संबंध विवाह के विवाह में बदल सकता है। पैसों को लेकर आप जरा सावधान रहें। दूसरों के कहने पर आर्थिक फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, सोमवार, शनिवत्

शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। यदि आप बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठाएंगे तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके अलावा आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपनों के साथ आदर और सम्मान से पेश आने की जरूरत है, साथ ही आप उनकी बातों को भी नजरअंदाज ना करें। काम के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की जरूरत है। डर और नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। सकारात्मक रहें और ज्यादा परिश्रम करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: क्रीम, लाल, मैरून, हरा

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपनी टीम का नेतृत्व भी कर सकते हैं। व्यापारियों को छोटे छोटे कई मुनाफे हो सकते हैं। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आमदनी का कोई नया जरिया आपको प्राप्त हो सकता है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, July 2, 2024, 10:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion