Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
Monthly Horoscope (June): जून में इन राशियों का होगा भाग्योदय, राशिनुसार जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये माह
जून के महीने में जहां कुछ राशियों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल। अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह माह आपके लिए कैसा रहने वाला है तो यहां हम आपके लिए आपका मासिक राशिफल लेकर आए हैं।
तो चलिए देखते हैं यह माह आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए जून का महीनाठीक ठाक रहने वाला है। इस अवधि में आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपकी यह यात्राएं काम से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा इस अवधि में आपको काफी कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। हालांकि आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन बावजूद इसके आप निरंतर आगे ही बढ़ते रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहने वाली है। आप खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार और समर्थन विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। इस माह स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी समस्या को आप अनदेखा ना करें। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की बदली हुई चाल का सकारात्मक प्रभाव इस माह आपके जीवन में देखने को मिलेगा। आपके पेशेवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। इस माह आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। इसके अलावा माह के अंत में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है लापरवाही ना करें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद
मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतिकूल रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। इस अवधि में मानसिक रूप से भी आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। आप अपना प्रयास जारी रखें। जल्द आपको सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर इस अवधि में आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आप तरक्की का सपना देख रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक भी खर्चे ना करें। माह के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस अवधि में पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माह के मध्य में आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे हुए और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप कोई भी काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि घर में कोई अविवाहित सदस्य है तो इस माह उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। अचानक बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आप आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। घर के बड़ों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पार्टनर के साथ गलतफहमी होने से रिश्ते में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह आपके लिए सामान्य रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। करियर से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपकी तरक्की होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आप खुले दिल से खर्च कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप अपना ध्यान रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों के लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। इस अवधि में कारोबार में नुकसान संभव है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। बॉस और उच्च अधिकारी आप से काफी नाखुश रहेंगे। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। माह के मध्य में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इसमाह आपको अपने पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी मुश्किलें होंगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। माहका अंत आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने बड़े और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर यदि आप बेरोजगार हैं और आपको नौकरी की तलाश है को अपने पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहेगा। लाभ कमाने के कई मौके आपको मिलेंगे। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। विशेष रूप से बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय कोई भी जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस अवधि में आपको एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए औसत रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस अवधि में जीवन के हर क्षेत्र में आपको नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सबसे पहले बात करते हैं काम की, नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। व्यापार में भारी नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से आपके कई काम अटक सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों के बीच झगड़े झंझट हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी कोई पुरानी संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











