Monthly Horoscope (June 2024): जून माह में इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, तरक्की के साथ मिलेगा मान सम्मान

Masik Rashifal June 2024: जून के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं यह माह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारी भी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है आपको आपके मनपसंद कार्य भी सौपे जाएं। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपकी तरक्की का फैसला भी ले सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं उन्हें माह के मध्य में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आपको विदेशी स्रोतों से भी फायदा होने की संभावना है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। सहयोग की कमी और तनाव के कारण इस दौरान आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण कुछ परेशानियां हो सकती है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य को भी महत्व दें। आपको अपने खान पान की आदतों में बदलाव करने की आवश्यकता है। मौसम में बदलाव के कारण भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी, चमकीला सफेद

Monthly Rashifal For June 2024 for all 12 zodiac signs in Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए जून का महीना कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। हालांकि आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा काम भी मेहनत और लगन के साथ करेंगे। हो सकता है आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। मुमकिन है वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको क्रोध और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जून के मध्य में आप जो भी व्यावसायिक फैसला लेंगे उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है, लेकिन बढ़ते हुए खर्चों पर भी आपको रोक लगाने की जरूरत है। इस दौरान कुछ बेवजह के खर्च हो सकते हैं जो आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव रहेगा। आपको अपने प्रिय पर बेवजह शक करने से बचने की आवश्यकता है। आपको अपने रिश्ते में थोड़ा सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। इस अवधि में स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेगी। हालांकि उचित इलाज से आपकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। इस दौरान आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, लाल, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान आप व्यर्थ की चिताओं से घिरे रहेंगे और ठीक से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। इस दौरान आपको सेहत और पैसों के मामले में काफी संभलकर रहना होगा। आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ सकती है। ऐसे में आप अचानक से किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पैसों के लिहाज से माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान धन हानि होने की संभावना है। इसके अलावा आप पर कर्ज का भी बोझ बढ़ सकता है। माह के मध्य में आपको अपने किसी करीबी की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की भी संभावना है। ऐसे में आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कुछ कठिन कार्य सौंपे पर जा सकते हैं। ऐसे में चिंतित होने की जगह यदि आप मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने का यह आपके पास अच्छा मौका हो सकता है। व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यह माह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएं। मुमकिन है घर के सदस्य आपसे काफी नाखुश रहे। विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम, जामुनी

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यदि आप नई प्रॉपर्टी, मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपके काम को सराहा जाएगा। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। हालांकि आप किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा बनने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। माह का अंत आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही व्यापार विस्तार की आपकी योजना भी सफल हो सकती है। पैसों की स्थिति में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। आपको एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं इस दौरान उनके मार्ग में आ रही ही सारी बाधाएं दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। इस दौरान आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस माह आपको कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं कुछ मामलों में आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो माह की शुरुआत में आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल भी महसूस करेंगे, लेकिन जल्द ही आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिले। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप अपना व्यवसाय विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े खर्च हो सकते हैं। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। विद्यार्थियों के लिए जून का महीना बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आपका खोया हुआ आत्मविश्वास एक बार फिर लौट आएगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। यदि आपसे कोई लापरवाही होती है तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित होगी। इस माह आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हो सकती है या फिर आपको चोट लगने की भी संभावना है। आपको अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका पैसा नष्ट होगा, साथ ही आपकी थकान बढ़ेगी। माह के मध्य में ससुराल पक्ष से आप का टकराव हो सकता है। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। गुस्से और जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप अपने रिश्ते को पूरा महत्व देंगे और अपने पार्टनर की खुशियों का भी ख्याल रखेंगे। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला भी लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर में नया मोड़ आएगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो कुछ बड़ी कंपनियों से इंटरव्यू के लिए भी जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। इस अवधि में आपको व्यर्थ के खर्चों से भी बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद, लाल

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। माह के मध्य में आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर उधर शेयर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको लाभ कमाने का कोई भी मौका मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लें। इस माह आपको कई चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका टकराव संभव है। ऐसे में आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति से बात को संभालने की कोशिश करें। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस अवधि में धन हानि होने की संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप बहुत ही सावधानी से करें। इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। आपकी पाचन शक्ति कुछ कमजोर रहेगी, ऐसे में ज्यादा चटपटे और मसालेदार भोजन से आप परहेज करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून, हरा

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर से थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है वे आपके विरुद्ध जाकर कोई काम कर सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्से और जल्दबाजी की जगह शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। इस अवधि में आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए आप पहले से ही तैयार रहें। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें, साथ ही आपको छोटी छोटी गलतियां करने से भी बचने की आवश्यकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो यह समय आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। हो सकता है कुछ बातों पर आप अपने साथी से असहमत भी रहें। ऐसे में आपके बीच टकराव होने की संभावना है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। पैसों के मामले में यह महीना मध्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी दैनिक आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको एक सही आर्थिक योजना की जरूरत है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को यदि आप सही जगह निवेश करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। खुद को सेहत से जुड़ी समस्याओं से दूर रखने के लिए आप नियमित दिनचर्या का पालन करें। इसके अलावा आप ज्यादा चिंता करने से भी बचें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला, नारंगी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

माह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। इस अवधि में आप कई सारी चिताओं से घिरे रहेंगे। इसके अलावा आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से हो सकता है। इस अवधि में पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। किसी भी तरह के निवेश आदि से बचें, साथ ही आप पैसों से जुड़ा लेनदेन ना करें तो बेहतर होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। ऐसे में आप अपने नए जीवन को लेकर कुछ रंगीन सपने सजाएंगे। आपका प्रेम परवान चढ़ेगा और एक दूसरे का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप व्यर्थ की चिंता से बचें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। मुमकिन है इस अवधि में आप ठीक से अपने काम पर फोकस ना कर पाएं। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो उसे स्वीकार करने में आपको काफी हिचकिचाहट महसूस होगी। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। मुमकिन है आपको मनचाही नौकरी मिल जाए। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मार्केट में आपका पैसा फंस सकता है। इसके अलावा हाथ में आया हुआ कोई आर्डर निकालने के कारण आपका भारी नुकसान होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा। आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। यदि आपकी आंखें पहले से ही कमजोर है तो आप ज्यादा लापरवाही ना करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला, पीच

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आपकी नौकरी में कोई बड़ा बदलाव आएगा। मुमकिन है आपको मनचाहा ट्रांसफर मिले या फिर आपकी तरक्की हो। यदि आपने नई नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावना है। अपनी मेहनत और आत्मविशवास के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़त होगी। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदारी के साथ मिलकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। ऐसे में इसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप पर कोई आर्थिक बोझ ना आए इसके लिए आपको बहुत ही सोच समझकर चलने की जरूरत है। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा, लेकिन जीवनसाथी को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है अन्यथा उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको छाती में जलन, दबाव या कोई का संक्रमण होने की संभावना है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस माह एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा भी लगेगी। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इधर उधर की बातों में अपना समय गंवाने की जगह आप अपने काम पर ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। टीमवर्क के जरिए आप अपने इस कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करना आपकी छवि खराब कर सकता है। व्यापारियों को इस अवधि में सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा काम लगने की संभावना है। छोटे व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन इस दौरान आप घर की मरम्मत साज, सजावट आदि पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। इस तरह ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, इसलिए आप एक सही आर्थिक योजना के अनुसार ही चलें। प्रेम जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप अपने साथी की मुलाकात परिजनों से करवा सकते हैं। मुमकिन है आपके रिश्ते को उनकी स्वीकृति मिल जाए। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप एक अच्छे और आदर्श जीवनसाथी के रूप में अपने प्रिय का सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है और मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। हालांकि बीच बीच में आप अपने सहकर्मियों पर थोड़ा अधिक निर्भर रहने लगेंगे, लेकिन आपको ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके सहकर्मी सहयोगात्मक रवैया दिखाएं लेकिन अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही पूरे का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपको अपना व्यवहार सभी के साथ अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। व्यापारियों को माह की शुरुआत में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में भी आपको दिक्कत हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और व्यापार की प्रगति होनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में आप कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसी गलती करने से बचें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान छोटी छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपके जीवनसाथी के गलत शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके साथी पर होगा। कुलमिलाकर आपको अपने रिश्ते को लेकर कोई भी परेशानी महसूस नहीं होगी। सेहत की बात करें तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ कमजोर रहेगी, ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, June 3, 2024, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion