Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
Monthly Horoscope March 2024: मार्च के महीने में इन 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, नौकरी में भी होगा प्रमोशन
मार्च का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष रहेगा। इस दौरान कुछ ग्रह अपना घर बदलेंगे, ऐसे में इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। आइए आपके मासिक राशिफल से जानते हैं कि इस माह आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आएंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर के लिहाज से मार्च का महीना आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। इस दौरान आपको नए अफसर की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस माह आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। हालांकि माह के मध्य में आपको अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आप अपने प्रतिबंधियों को पछाड़कर आगे बढ़ेंगे। सरकारी क्षमता में भी वृद्धि होगी। माह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी हो या व्यापार पैसों की आवक बनी रहेगी। आपको धन लाभ होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपके बीच झगड़े झंझट होने की संभावना है। बेहतर होगा किसी तीसरे को अपने निजी मामलों में दखलअंदाजी करने ना दें। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 6,11,20,35,42
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग:हरा, गुलाबी, नारंगी, पीला

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मार्च का महीना आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में आपका काफी धन खर्च होने की संभावना है। इसके अलावा पुराने बिल और उधार चुकाने में भी आपका काफी पैसा खर्च होगा। यदि अपने शेयर बाजार में निवेश किया है तो माह के मध्य में आपको अच्छा फायदा होने का संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। हो सकता है आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आए। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे और उसके अनुरूप भी आपको परिणाम भी मिलेगा। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने की भी प्लानिंग बना सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको तुरंत जांच करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप नियमित दिनचर्या का भी पालन करें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4,11,29,36,45
शुभ दिन:बुधवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, नारंगी, पीच, हरा
मिथुन (मई 20 से जून 20):
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान काम से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आपके मार्ग में जो भी चुनौती आएगी आप उसे आसानी से पार करने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारियों को इस माह अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। इस अवधि में आप कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं भी बना सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है इस अवधि में आप अधिक बचत ना कर पाएं। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप विवाह के बंधन में बांधना चाहते हैं तो अपनों आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान प्राप्ति का सुख प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको चोट चपेट लग सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 6,16,24,32,40
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग:लाल, पीला, नीला, हरा
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आप अपने अनुभव से अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी कार्यक्षमता आपको एक अलग पहचान दिला सकती है। आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा और इसके लिए आपकी जमकर तारीफ भी होगी। माह के मध्य में आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि माह का मध्य आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यदि आप निवेश आदि करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। आप जिससे प्रेम करते हैं। उनके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए मार्च का महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके बीच कुछ समस्याएं रहेगी। इसके अलावा जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने की संभावना है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप किसी नए कार्य में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती है। आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 9,18,22,31,46
शुभ दिन:शुक्रवार, सोमवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग:नारंगी, पीला, आसमानी, हरा
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करें। इसके अलावा आप हल्का-फुल्का व्यायाम करने का भी प्रयास करें प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस दौरान आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए मार्च का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। हालांकि आप अपनी ओर से अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे, लेकिन आपके प्रिय का रवैया आपको परेशान कर सकता है। व्यापारियों को इस अवधि में अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है तभी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक कड़ा परिश्रम करेंगे। आप तरक्की प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की भी संभावना है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन संचय करने में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 2,14,29,33,48
शुभ दिन:बुधवार, मंगलवार, शनिवार, रविवार
शुभ रंग:गोल्डन, आसमानी, भूरा, नीला
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके करियर पर पड़ सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो इस माह आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को इस अवधि में धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। ऐसे में आप कुछ नया करने का भी सोच सकते हैं। हालांकि किसी भी महंगी वस्तु की खरीदारी करते समय आप समझदारी से अपना फैसला लें। स्वास्थ्य को लेकर आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें। खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप क्रोध और तनाव से दूर रहें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक:1, 17,25,33,40
शुभ दिन:सोमवार, गुरुवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग:पीला, गहरा लाल, हरा, गुलाबी
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर इस माह आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको लोग आपके आपके काम से पहचानेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको बड़ा मान सम्मान भी मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी मार्च का महीना बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। आर्थिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में इजाफा होने का संकेत मिल रहा है। इस अवधि में आप पर किसी भी तरह का आर्थिक दबाव नहीं रहेगा। ऐसे में आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और सोच समझकर अपने फैसले लेंगे। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो देवगुरु बृहस्पति की ओर से आपको सुख संपत्ति का आशीर्वाद मिलेगा। इस माह आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना होगा। अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक:3, 14,26,31,42
शुभ दिन:रविवार, बुधवार, शुक्रवार, सोमवार
शुभ रंग:नीला, पीच, बैंगनी, भूरा
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। रिश्तों में सामंजस्य बिगड़ सकता है। परिजनों के बीच आपसी मतभेद गहरे होने की संभावना है। इस दौरान आपके घर का माहौल अशांत रहेगा। आपकी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ने की भी संभावना है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होगी। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ गई है तो आप अपने रिश्ते की अहमियत को समझें नहीं तो देर हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने बीच की दूरियों को कम करने का भरपूर प्रयास करें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप कुछ अच्छे कार्यों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। इस अवधि में आप बिल्कुल भी आलस्य ना करें और अपने काम पर ध्यान दें तभी आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह माह फायदेमंद रहेगा। आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं आपको अच्छा लाभ प्रदान करेंगी। इसे अलावा आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। इस अवधि में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। ऐसे में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक:2,12, 20,33,48
शुभ दिन:मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग:क्रीम, जामुनी, नारंगी, ग्रे
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान दफ्तर में आपको सहकर्मियों के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। हो सकता है इस अवधि में काम में आपका ज्यादा मन ना लगे। बेहतर होगा आप सारी बातों को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। माह के मध्य में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बावजूद इसके आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस माह आप किसी नई प्रॉपर्टी की भी खरीदारी कर सकते हैं। आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी और आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान काम में व्यस्त रहने के कारण आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आपके कंधे या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1,14,25,39,44
शुभ दिन:मंगलवार, शनिवार, सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग:लाल, बैंगनी, गुलाबी, हरा
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे। ऐसे में आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और पैसों से जुड़ी सारी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आपने पहले से ही प्रॉपर्टी आदि में निवेश किया है तो इस माह आपको उसका अच्छा फायदा होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। इस दौरान आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। माह के मध्य में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो हो सकता है पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ जाए, लेकिन बावजूद इसके आपको अच्छा फायदा हो सकता है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, यानी आपको आपका जीवन लासाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:4,15, 27,31,45
शुभ दिन:शुक्रवार, मंगलवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग:गहरा हरा, पीला, नारंगी, सफेद
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है।।अगर आप सिंगल हैं और प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आप खुले दिल से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब भी मिले। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप अपने साथी से शादी के लिए भी बातचीत कर सकते हैं। हालांकि जवाब मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन प्रेम विवाह करने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए मार्च का महीना कुछ कठिन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि आपकी काबिलियत आपको अपने सहकर्मियों से आगे रखेगी। आप इसी तरह सकरात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहेगी ऐसे में छोटी-छोटी बीमारियां आपको घेर सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:5, 11,29,36,45
शुभ दिन:रविवार, बुधवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: सफेद, जामुनी, आसमानी, पीला
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगी। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपने अनुभवों और मेहनत के बल पर अपने सभी काम सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। व्यापारी यदि कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में बड़ी रुकावट आ सकती है। हालांकि आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बहुत ही जरूरी होगी। पैसों के लिहाज से मार्च का महीना आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर काबू पाने में सफल रहेंगे। ऐसे में आप अधिक बचत कर पाएंगे, साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के साथ आप अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। आप घूमने फिरने आदि के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। माह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बड़ी परेशानी से बचने के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 4,12,30,41
शुभ दिन:शनिवार, मंगलवार, सोमवार, रविवार
शुभ रंग:गुलाबी, हरा, नारंगी, आसमानी
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











