Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Monthly Horoscope (May): मई के महीने में इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
मई के महीने में कुल 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सबसे पहले शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
इसके बाद मंगल और सूर्य देव भी अपना घर बदलेंगे। मई के मध्य में बुध मार्गी होकर मेष राशि में गोचर करेंगे और गुरु मेष राशि में रहेंगे। अंत में शनि अपनी राशि यानी कुंभ में रहेंगे।
तो चलिए जानते हैं यह माह सभी राशियों के लिए कितना भाग्यशाली रहने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मई का महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए भी यह माह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। मार्केट में आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। इसके अलावा इस अवधि में आपके कारोबार में बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 5, 7, 19, 24, 40, 50
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, नारंगी, हरा, लाल
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इसके अलावा आप विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि इस माह जल्दबाजी में आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो इस माह कड़े परिश्रम के बावजूद हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अपने घर का माहौल शांत रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4,12,25,36,43,54
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग: पीला, आसमानी, गुलाबी, हरा, नीला
मिथुन (मई 20 से जून 20):
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस अवधि में आप किसी पचड़े में फंस सकते हैं। आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले या फिर बड़ा निवेश करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय सबकुछ भूलकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2,15,20,36,46,52
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग: लाल, पीला, बैंगनी, हरा, भूरा
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस माह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह माह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपका कोई बनता काम बिगड़ सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। माह के अंत में आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 1,4,10,26,32,40
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, बुधवार, शनिवार
शुभ रंग: मैरून, हरा, सफेद, बैंगनी, गुलाबी
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस माह आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। माह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। ऐसे में उन्हें उचित देखभाल की जरूरत होगी। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5,11,20,39,41,55
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, गुलाबी, पीला, हरा
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप दूसरों के बहकावे में आकर अपना कदम आगे बढ़ाने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। इसके अलावा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें तो बेहतर होगा। हो सकता है व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय न दे पाएं। आपकी यह बात आपके बच्चों को नाराज कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक होने की संभावना है। माह के मध्य में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2,17,29,36,46,51
शुभ दिन: शुक्रवार, गुरुवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, नारंगी, पीला, पीच, लाल
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से मई का महीना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अगर आप विदेश में अपना काम बढ़ाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस अवधि में आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 1,7 10,29,35,40,52
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार, शुक्रवा
शुभ रंग: गुलाबी, हरा, आसमानी, नीला, पीला

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए मई का महीना कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आप किसी नई परियोजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस माह आपके प्रदर्शन में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है। आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको एक दूसरे को समझने का दोबारा मौका मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस अवधि में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 2,14,26,33,47,59
शुभ दिन: शुक्रवार, मंगलवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी, भूरा
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत को लेकर इस माह आप काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आपकी कई योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। इस दौरान आपके बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आएगा और आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़े बदलाव की संभावना है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। इस माह आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी करीबी की मदद से आपकी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक:5,17, 20,35,42,55
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग: लाल, गहरा पीला, आसमानी, सफेद, क्रीम
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस माह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। लोग आपके कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। साथ ही आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विशेष रुप से अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस दौरान आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 2,19,26,34,44,56
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार, मंगलवार
शुभ रंग: लाल, हरा, मैरून, पीच, पीला
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले के सुलझने से इस माह आपकी चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपकी मेहनत आपको अच्छा परिणाम दे सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। माह के मध्य में आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। बेवजह के खर्चे आपकी जमा पूंजी को खत्म कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर शक करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 5,18,27,32,40,51
शुभ दिन:सोमवार, बुधवार, रविवार, गुरुवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस माह आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य भी अधूरे रह जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। इस दौरान आपका डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से इस अवधि में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications