Monthly Horoscope (May): मई के महीने में इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा

मई का महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान कई ग्रह अपना घर बदलेंगे,ऐसे में इसका शुभ-अशुभ प्रभाव हर किसी के जीवन पर पड़ेगा। आइए आपके मासिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपके लिए यह माह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा ना करें, साथ ही पीठ पीछे उनकी बुराइयां करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए मई का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो माह का मध्य आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। इस अवधि में आपके बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। अगर आप का प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके साथी से आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करनी की आवश्यकता है। इसके अलावा आप वाहन का प्रयोग भी बहुत ही सावधानी से करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

Monthly Rashifal For May 2024 for all 12 Zodiac Signs

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए मई का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। आप कठिन कार्यों को भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। माह के मध्य में आपको आमदनी बढ़ने की खुशखबरी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए माह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे, लेकिन आपको अपने विरोधियों से काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों के साथ आपका टकराव हो सकता है। वाद विवाद के कारण आपका नुकसान भी संभव है। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि के कारण मुश्किल हो सकती है। मुमकिन है आपको कर्ज या उधर भी लेना पड़े। माह के मध्य में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें। खासतौर पर जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। अधिक मसालेदार भोजन या फिर बाहर के खाने के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सहैकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की संभावना है। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आपको वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। हालांकि आपके लिए राहत की बात यह होगी कि उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके कामकाज में जो भी रुकावटें आ रही है उनके दूर होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको कुछ अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। ऐसे में आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। रिश्तो में तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में अपनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस अवधि में मौसम में बदलाव के कारण आप अचानक बीमार पड़ सकते हैं।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

करियर-कारोबार के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ हो आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप कुछ नई तकनीकों का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में आपका व्यापार और भी अधिक उन्नति करेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको खर्च बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माह की शुरुआत में आप परिजनों के साथ यात्रा कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना सुबह उठकर खुली हवा में सैर करें। इसके अलावा व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए मई का महीना बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप मनचाहा ट्रांसफर चाहते हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। इस अवधि में आपका कामकाज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा, साथ ही आपको मनचाहे मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर का कोई सदस्य यदि काफी दिनों से बीमार है तो इस अवधि में डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर रिश्तों में सामंजस्य बेहतर होगा। इस दौरान आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आपके साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जरा सी भी लापरवाही ना करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके मार्ग में रुकावटें डालने का प्रयास करेंगे। खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं और अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें। इस दौरान आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों को भी करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए कमजोर रहने वाला है। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आने की संभावना है। आप चाहकर भी अपने खर्चों पर रोक नहीं लगा पाएंगे। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होगी। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको त्वचा या रक्त संबंध दिक्कतें हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत ही विशेष रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में इन अवसरों का लाभ उठाकर आप अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप किसी कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं हालांकि धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। माह के मध्य में आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप सुख सुविधाओं की कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। आपके बीच टकराव भी हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब कुछ संभालने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस माह आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया होने वाली है। इस दौरान आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। दफ्तर में अगर आप किसी छोटे पद पर कार्यत हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में मई का महीना आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। धन की आवक बनी रहेगी। इस दौरान आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। इस दौरान काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। यदि आप अपने परिवार को जुड़े रखना चाहते हैं तो आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका टकराव हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आप झगड़े झंझट से बचें। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला आप बहुत ही समझदारी से लें। 10 मई के बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छा लाभ कमा पाएंगे। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको रोमांस के कई मौके मिलेंगे। आप अपने साथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको एक अच्छी दिनचर्या अपनाने की जरूरत है, साथ ही आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी प्रयास करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों पर आप ज्यादा भरोसा ना करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं काफी लाभदायक रहेगी। हालांकि पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। निवेश आदि करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस दौरान यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप अपने रिश्ते को पूरी अहमियत देंगे और अपने साथी के साथ आने वाले जीवन के सपने से संजोयेगें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। मुमकिन है आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की तो इस दौरान आपको कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप किसी भी परेशानी को अनदेखा ना करें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए मई का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। ऐसे में आपके कारोबार में कुछ बदलाव भी आएगा। आपको विदेशी माध्यमों से भी अच्छा खासा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर काम का बोझ अधिक रहे, साथ ही उच्च अधिकारियों की वाणी आपको दुखी कर सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप खुद पर काबू रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आप मन लगाकर अपना काम करने की कोशिश करें, साथ ही गलतियों को दोहराने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको एक आपको सही धन प्रबंधन की आवश्यकता है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर नष्ट करने से बचें। अच्छी सेहत के लिए अपने खान-पान को दुरुस्त बनाए रखें। इसके अलावा ज्यादा चिंता करने से बचें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए माह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण व्यापार में कुछ नुकसान संभव है। आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। माह के मध्य में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको लाभ कमाने का कोई मौका मिलने की प्रबल संभावना है। अतीत में किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों पर उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ऐसे में आप अपनी नौकरी में बने रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आपकी तरक्की भी हो सकती है। लगातार खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे का समर्थन करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं घर सकती हैं।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, May 1, 2024, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion