Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Monthly Horoscope November 2023: नवंबर के महीने में इन 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानें अपनी किस्मत का हाल
नवंबर के महीने में सभी 12 राशि वालों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस माह किन राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और किसके हाथ निराशा लगेगी।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे लेकिन नतीजे मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी कदम ना उठाएं। माह के मध्य में आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। माह के मध्य में स्थिति में सुधार आएगा और आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। रिश्तों में चल रहा तनाव खत्म होगा। वहीं प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आप रिश्ते में सामंजस्य बनाकर चलेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। माह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च होने की संभावना है। अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिए आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। उन्हें महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। इस दौरान आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी। ऐसे में इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, नारंगी, लाल, मैरून
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको कुछ मामलों में बेहद सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें। आप जो कर रहे हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, आपके लिए सफलता के द्वारा जरूर खुलेंगे। व्यापारियों को इस अवधि में बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आप लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने की संभावना है। अपनों के साथ रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से नवंबर का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। सेहत का मामला इस दौरान कुछ कमजोर रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: नारंगी, पीला, गुलाबी, बैंगनी, क्रीम
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नवंबर का महीना आपके करियर में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों को इस अवधि में जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से आप बचें नहीं तो ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। आर्थिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज या उधार भी आपको परेशान करेगा। इस दौरान घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बढ़ते हुए तनाव के कारण आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, आसमानी, गहरा हरा, लाल
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। हालांकि आपको छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आपका प्रमोशन होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपको टकराव से बचना होगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें और अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। माह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चे आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। माह के मध्य में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट या आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ग्रहों की अच्छी स्थिति आपका बड़ा फायदा करा सकती है। यानी आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। इस दौरान आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आप जो भी करेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में धन की आवक बनी रहेगी। प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेवजह की बहसबाजी रिश्तों को खराब कर सकती है स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नवंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने के साथ आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी मनचाहा मुनाफा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। इसके अलावा आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। माह के मध्य में आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो यह माह आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। एकाग्रता की कमी रहेगी जिसके कारण आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। यदि लंबे समय से आप कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आप कर्ज या उधार भी लें। आपको जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। घर में मनमुटाव, मतभेद आदि जैसी समस्याएं देखने को मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। हालांकि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, नारंगी, गुलाबी, नीला, क्रीम
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप बेरोजगार हैं तो नवंबर का महीना आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप अपना कारोबार आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कहीं बाहर जाकर धन कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। इस अवधि में यदि आप निवेश आदि भी करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आप काफी तंदुरुस्त और बेहतर महसूस करेंगे।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आप चाह कर भी बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे, लेकिन इस दौरान आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है इसके अलावा आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों के कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको काफी सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को उम्मीद से कम मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके प्रतिद्वंदी आपको काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की भी संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 8, 18, 30, 45, 59
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार, गुरुवार
शुभ रंग: हरा, पीला, लाल, बैंगनी, नारंगी
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने फैसले अपने साथी पर थोपने से बचें। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपके मार्ग में रुकावट आने की संभावना है। कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों का भी दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहेंगे और अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपका नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। इसके अलावा धन उधार लेन देन से भी आप बचें। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस अवधि में आपको संभलकर रहना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस माह काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको एक अच्छी योजना की जरूरत है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे, साथ ही समय पर आपके सभी काम भी पूरे होंगे। व्यापारियों को किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया मौका लगेगा। आर्थिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती है। पैसा कमाने में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी परेशानियों और बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। रिश्ते में सामंजस्य की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान आपको उनके साथ धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको चिंता और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











