Monthly Horoscope October 2024: लक्ष्मी नारायण राजयोग से इन 5 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा

Masik Rashifal October 2024: अक्टूबर के महीने में दो बार लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। 13 अक्टूबर को शुक्र और बुध की तुला राशि में युति होगी। यहां शुक्र देव पहले से ही विराजमान है जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति होने से एक बार फिर यह योग बन रहा है।

ऐसे में अक्टूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसके अलावा ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए देखते हैं अक्टूबर का महीना सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Monthly Rashifal For October 2024 for all 12 zodiac signs in hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अक्टूबर का महीना कुछ मामलों में आपके लिए धीमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इन मौकों को भुनाने का पूरा प्रयास करें। हालांकि आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहें। आपको बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना बेहतर होगा। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप सही तरीके से निभाने की कोशिश करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। काम के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के लिए अक्टूबर का महीना आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना हैं। व्यापारियों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो माह के अंत में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ के मामले में यह माह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अपनों के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पेशेवर जीवन में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस माह आप काम से जुड़े जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। यदि कोई समस्या हो रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के व्यापारियों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। इसके अलावा कोई नया काम मिलने की भी प्रबल संभावना है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आपको अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। ऐसे में विपरीत परिस्थितियों में भी आपका मनोबल बना रहेगा। आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आपके दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। माह के अंत में आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस माह आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप व्यापारी हैं तो माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। अटके हुए काम पूरे होंगे और कोई रुका हुआ मुनाफा भी आपको मिल सकता है। इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन में सुधार आएगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती हैं। काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देंगे। इस अवधि में परिजनों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। प्रेम जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पैसों की कमी दूर होगी। आप बहुत ही सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे जिनके अच्छे नतीजे भी आपको मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। विरोधी परास्त होंगे और आपका वर्चस्व बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान बॉस भी आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप और विवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव सकता है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको लापरवाही से बचना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी मेहनत का उचित परिणाम इस माह आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवधि में आपको कम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई मुनाफे हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप जो भी व्यावसायिक फैसला लें वो स्वयं ही सोच समझकर लें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। परिवार का सहयोग मिलने से आपके लिए चीजें और भी आसान हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिलेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता है। छोटी सी भी समस्या को आप नजरअंदाज ना करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके व्यवहार में भी कुछ बदलाव आने की संभावना है। वर्कलोड अधिक रहने के कारण आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपकी वाणी में कठोरता रहेगी और आपके गलत शब्द अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। इस अवधि में आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। दिखावे में ना रहें और जितना अधिक हो सके बचत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है उन्हें कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। आप पूरी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उसे जुड़ी सारी जानकारियां ठीक से प्राप्त करने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर इस अवधि में आप परेशान रहेंगे।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रिश्तों के लिहाज से अक्टूबर का महीना आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। अपनों का सहयोग कुछ कम मिलेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है कड़ी मेहनत के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति ना हो लेकिन आप धैर्यवान रहें। जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों को लेकर ज्यादा तनाव ना लें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। हालांकि आर्थिक लेन-देन करने से आपको बचने की आवश्यकता है। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता है तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस दौरान आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। इसके अलावा आपके बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती है। जो जातक सिंगल हैं उन्हें मनचाहा साथी मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए अक्टूबर का महीना काफी रोमांटिक रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन उसका सही उपयोग आपको करने की आवश्यकता है। निवेश आदि करने के लिए यह समय उचित है, लेकिन आप अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी नौकरी हो या व्यापार आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप बढ़िया महसूस करेंगे।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54

शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको गलत तरीके से पैसे कमाने से बचना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अक्टूबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त और थकान भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम योजना के अनुसार पूरे करने होंगे। इस माह आप पर वर्कलोड अधिक रहेगा। हालांकि इस अवधि में की गई आपकी मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। इस बात का आप ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। काम का प्रेशर और तनाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप पैसों को लेकर परेशान हैं आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात भी शेयर कर पाएंगे और आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। काम से जुड़ा प्रयास से सफल हो सकता है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। इस अवधि में आपका संपर्क कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का सपना पूरा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करेंगे।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, September 28, 2024, 11:52 [IST]
Desktop Bottom Promotion