Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Monthly Horoscope September: सितंबर 2024 में ये 5 राशि वाले रहें संभलकर, करियर-कारोबार में हो सकता है नुकसान
सितंबर के महीने में बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव पहले से ही वक्री अवस्था में चल रहे हैं। ऐसे में सितंबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद संघर्ष पूर्ण रहेगा। वहीं कुछ के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पुरानी बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। जीवन के कई पहलुओं पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आप उसे लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। प्रेम जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको मर्यादित रहना होगा। अपने रिश्ते को अहमियत दें अन्यथा आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है। माह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अतीत में किए हुए परिश्रम का परिणाम इस माह आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। वहीं व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। मार्केट में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। इस दौरान आपके कुछ नए संपर्क बना सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेंगे। काम के अलावा आप अपने रिश्तों पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो गया है तो इस दौरान सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी जिससे आप बेहद प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उससे भी आपको राहत मिलेगी।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद
मिथुन (मई 20 से जून 20):
माह की शुरुआत में ही आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है जो आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ हर मुश्किल को पार करेंगे। व्यापारियों को इस दौरान कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते ना अपनाएं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो डेडलाइन का ध्यान रखें और गलतियां करने से भी बचें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अपने रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी और जरूरत पड़ने पर आप दूसरों की मदद भी करेंगे। आपकी यह अच्छाई लोगों से आपको अलग बनाती है। पेशेवर जीवन में स्थितियां शुभ नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों की भी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। इस अवधि में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की भी योजना बन सकती है। माह के अंत में आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने छोटे छोटे फैसले भी समझदारी से लेंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को स्वयं ही सोच समझकर अपने निर्णय लेने होंगे। दूसरों के बहकावे में ना आएं। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन हो या फिर वैवाहिक जीवन अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको सारी कड़वाहट भूलकर एक नई शुरुआत करनी होगी। इसके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने साथी के साथ शांति से बैठकर बातचीत के जरिए अपने बीच के मसले को सुलझाने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको बचत पर भी अधिक ध्यान देना होगा। चिंता और थकान के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पेशेवर जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आपको अपने वर्तमान कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको धैर्यवान रहना होगा। भावनात्मक रूप से इस अवधि में आप काफी कमजोर महसूस करेंगे और मन में कई तरह की चिंता रहेगी। आपके व्यवहार में रूखापन रहने के कारण अपनों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और रिश्तों के महत्व को समझें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खुले दिल से खर्च करने से आपको बचना होगा। यदि आप पर कोई कर्ज या उधार है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में सितंबर का महीना आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे और अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको दिक्कत महसूस होगी। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और आप ठीक से अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। जीवन में परेशानियां आती जाती रहती है, लेकिन आपको हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करने की जरूरत है। पेशेवर जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने काम के प्रति आप लापरवाही ना करें अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए औसत रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। अपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और मर्यादित रहने का प्रयास करें। सेहत में सुधार आ सकता है, लेकिन आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। नई व्यावसायिक योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उचित है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे और उनका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो उनके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि कोई पुराना कर्ज या उधार है तो आप उसे भी चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। अपनी प्रतिभा दिखाने के आपको कई मौके मिलेंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप पार्टनरशिप में किसी व्यावसाय करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होगा। आपको कुछ बड़े अधिकार और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। घर के माहौल में सुधार आएगा। अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विशेष रूप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो कोई खास आपके दिल पर राज करने के लिए आ सकता है। यानी आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। इस अवधि में आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आप अपनी सेहत का विषय ध्यान रखें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रिश्तों के लिहाज से यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने फैसले निष्पक्ष होकर लेंगे तो बेहतर होगा। घर के कुछ सदस्यों का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है, लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। पेशेवर जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। आपको उचित परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको कर्ज या उधार लेने से बचना होगा। इस दौरान कोई भी आर्थिक लेनदेन ना करें। माह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। दवाइयों और डॉक्टर पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला इस दौरान आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके सुलझने से भी आपको राहत मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। यदि आप रोजाना योग और ध्यान करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसे में आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने सही फैसले के अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे और उनकी पढ़ाई में भी मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











