Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Mothers Day 2023 Gifts: तोहफों को लेकर हैं कंफ्यूज तो इस बार अपनी मम्मी को उनकी राशि के अनुसार दें गिफ्ट
अपनी मां को कोई तोहफा देना बहुत कठिन होता है। पूरी जिंदगी हम पर न्योछावर करने वाली मां के प्रेम और त्याग के आगे हर तोहफा छोटा ही लगने लगता है। परन्तु मां ऐसी होती है जिनको हमारा दिया हर उपहार कीमती और प्यारा लगता है।
इस मदर्स डे पर आप भी अपनी मां को कुछ ऐसा दे सकते हैं जो उनके मन को भाये। जानते हैं आप अपनी मम्मी को उनकी राशि के अनुसार क्या गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट आ जाये।

इस बार मदर्स डे पर उनकी राशि का अनुसरण करें और उसके लिए सर्वश्रेष्ठ उपहार की योजना बनाएं। 14 मई को मदर्स डे है, इससे पहले हम आपको बताते हैं कि आपकी मम्मी की राशि के अनुसार कौन सा तोहफा होगा उनके लिए सबसे ख़ास और उनको पसंद आने वाला -
मेष राशि
मेष राशि की मां क्रिया-उन्मुख और उत्साही होती हैं। वह जन्म से ही लीडर प्रवृति की होती हैं। मेष राशि की माँ "मी टाइम" का आनंद लेना पसंद करती हैं। आप अपनी मां को एक पार्लर सेशन गिफ़्ट कर सकते हैं। घर पर ही स्पा, पेडीक्योर या मैनीक्योर आपकी मां को स्पेशल फील करा सकता है। आप घर के सभी कामों का जिम्मा भी ले सकते हैं और उन्हें आराम करने के लिए एक दिन का समय दे सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की मां कोमल और अंतर्मुखी होती हैं। वृषभ राशि पृथ्वी तत्व से संबंधित है, इसलिए इस राशि की जातक माताएं जमीन से जुड़ी व्यक्ति होती हैं। इस मदर्स डे 2023, उन्हें बिस्तर पर नाश्ता परोसकर उन्हें ढेर सारा प्यार दें। मदर्स डे मनाने के लिए यह आपके लिए एक सही शुरुआत हो सकती है। साथ ही किसी अच्छी प्राकृतिक जगह पर एक दिन बिताने के लिए उन्हें लेकर जाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की मम्मियां मज़ेदार और चंचल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्हें स्थिर रहने के लिए कभी-कभी मदद की ज़रूरत होती है। मिथुन राशि की मम्मी बुद्धिमान होती हैं, तो क्यों न इस मदर्स डे को उनके लिए दिलचस्प बनाने के लिए खजाने की खोज की योजना बनाई जाए, यानि कोई मिस्ट्री बॉक्स उनको गिफ्ट दिया जाए। आप उनको उनकी पसंदीदा फिल्म दिखा सकते हैं। साथ ही उनके पसंदीदा लेखक की किताब भी भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि की मां बहुत भावुक प्रवृति की होती हैं। कर्क माता बेहद घरेलू और पारिवारिक होती हैं। आप उनके लिए एक छोटा सा धन्यवाद संदेश लिख सकते हैं, जिसमें उनके निस्वार्थ प्रेम और त्याग के लिए उनका शुक्रिया अदा करें। आप चाहें तो इस हाथ से लिखे नोट को उनके कमरे में चुपके से रख सकते हैं। वह रोमांचित होंगी और उनके कान से कान तक मुस्कान होगी। इस धन्यवाद नोट के साथ उनकी पसंदीदा खाने की चीज़ और फूलों का गुलदस्ता रखना ना भूलें।
सिंह राशि
सिंह राशि की माता घर में ध्यान आकर्षित करने वाली होती हैं। इस प्रकार उन्हें खुश करने का तरीका यह है कि आप मदर्स डे के दिन उन पर पूरा ध्यान दें। इसके अतिरिक्त, सिंह राशि की मां को अपने बच्चों के बारे में बात करना पसंद है। इस मदर्स डे पर उन्हें अपने कुछ सबसे प्यारे पुराने पलों की एक फोटो एल्बम या स्क्रैपबुक भेंट करें।
कन्या राशि
कन्या राशि की माता स्वच्छता और समय की पाबंदी को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। मदर्स डे से पहले आप खुद पूरे घर को साफ़ करें। साथ ही माँ को किसी सुंदर और साफ़ जगह लंच डेट पर लेकर जाएं।
तुला राशि
तुला राशि को सबसे निस्वार्थ राशियों में से एक माना जाता है। तुला राशि की माताएं हमेशा आपकी तरफ रहेगी और आपका समर्थन करेगी, चाहे कुछ भी हो। वह ज़रूरत में आपकी सबसे अच्छी दोस्त है और आपकी रक्षा करने वाली अभिभावक है। मदर्स डे 2023 पर, वह आपकी ओर से आभार व्यक्त करने की पात्र हैं। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें, साथ-साथ, हो सके तो आप उनके लिए केक भी बेक कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि जल तत्व की व जिद्दी स्वभाव की होती हैं। वह एक चीज के लिए प्रतिबद्ध होती हैं, और उस पर टिकी रहती हैं। समस्या आने पर आप उनको मजबूत और मददगार पाते हैं। नेचर के प्रति उनका गहरा आकर्षण होता है। ऐसे में इस मदर्स डे पर आप उन्हें तरह-तरह के फूल और हर्बल पौधे भेंट कर सकते हैं। साथ ही उनके साथ गार्डन या पार्क डेट पर जाएं और उनकी ढेर सारी बातें सुनें।
धनु राशि
धनु राशि की माताओं को आजादी पसंद होती है और वे साहसी प्रवृति की होती हैं। वे हर तरह के आनंद का अनुभव करना पसंद करते हैं। धनु मां का मतलब है कि वह आपका एक बहुत अच्छा दोस्त है। इस मदर्स डे आप उनको कोई एक्शन फिल्म दिखाने ले जा सकते हैं। और सबसे बढ़िया गिफ्ट होगा कि आप उनको एडवेंचर पार्क लेकर जाएं। वहां तरह तरह के रोमांचक झूले और गेम्स से उनका दिन बन जाएगा।

मकर राशि
मकर राशि की मां अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए जानी जाती हैं। वह एक परफेक्शनिस्ट हो सकती हैं और ऐसा बनने के लिए कड़ी मेहनत करती है। वह एक साथ विलासिता और प्रकृति की प्रशंसक हैं। मकर राशि के जातक कोमल और भावुक व्यवहार के होते हैं। तो फूल और कविताओं की एक किताब या उनके पसंदीदा लेखक की एक अच्छी किताब एक बढ़िया विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त, आप उनके लिए एक स्वादिष्ट पिज़्ज़ा और केक बना सकते हैं, क्योंकि मकर राशि की मम्मी अच्छे स्वाद की प्रशंसक होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की माता आपके प्रति बहुत समर्पित होती हैं। वह हमेशा आपको स्पेस देती हैं और आपकी स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करती है। इस मदर्स डे 2023, आपको अनोखे उपहारों के ऑप्शन तलाशने चाहिए जो आपकी माँ को आश्चर्यचकित कर दें। पूरे परिवार के साथ डिनर के लिए बहार जाना या उससे भी बेहतर होगा कि घर पर सभी लोग कैंडल लाइट डिनर करें। इसके साथ ही डिनर के समय मां को उनकी ज़रूरत के सामान गिफ्ट करें। उनकी छोटी छोटी ज़रूरतों का सभी के द्वारा ध्यान दिए जाने पर वो बेहद खुश होंगी।
मीन राशि
मीन राशि की मां बहुत ही उदार और दयालु होती हैं। वह पूरे दिल से आपकी परवाह करती हैं। इस प्रकार, उन्हें कुछ ऐसा देना चाहिए जो शांत और सुखदायक हो। आप उनके लिए एक सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं या उनके साथ एक अच्छी फील-गुड मूवी और उनकी पसंदीदा मिठाई खिला सकते हैं। इन सभी छोटी-छोटी बातों से वह कितनी खुश हो जाती हैं, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











